सडक़ किनारे मिली भाजपा नेता की लाश, हत्या की आशंका

सडक़ किनारे मिली भाजपा नेता की लाश, हत्या की आशंका


बिलासपुर। मुंगेली में बीजेपी नेता की लाश मिली है। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। बताया जा रहा बीजेपी नेता घर से घूमने के लिए निकला था, मगर लौटा ही नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।चिल्फी निवासी शत्रुघन साहू(45) गोंडखाम्ही भाजपा मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री था।

उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि शख्स का शव ग्राम गोल्हापारा में रोड किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव की पहचान की गई है। वहीं आस-पास के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को भाजपा नेता के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं इस वजह से पुलिस को शक है कि उसकी हत्या की गई होगी। ये भी शक है कि पहले उसकी हत्या की गई है। फिर शव को यहां रोड किनारे फेंका गया है। पारिवारिक विवाद चल रहा था शत्रुघन अपराधी किस्म का शख्स था। उसके खिलाफ चिल्फी थाने में भी मामला दर्ज है। इस मामले में एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि मृतक का काफी लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले ही इसके छोटे भाई ने आगजनी की वारदात को अंजाम देने पर इसके खिलाफ चिल्फी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *