राहुल गांधी के सवालों को जनता के बीच ले जाएं-जांगिड़ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जांगिड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

राहुल गांधी के सवालों को जनता के बीच ले जाएं-जांगिड़ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जांगिड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बिलासपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चीन द्वारा भारत के भूभाग जैसे मुद्दों से घिरी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को बोलने से रोका है पर जनता के बीच कांग्रेस अलग अलग प्रोग्राम के माध्यम जा रही है। कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह ,के अंतर्गत मशाल जुलूस , सत्याग्रह के माध्यम से गांधी जी की प्रतिमा के सामने धरना ,और हाट बाज़ारो में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाह रवैया और संविधान को खत्म करने की साजिश को बताया जा रहा है, जिसका भविष्य में बूथ ,सेक्टर,ज़ोन स्तर पर विस्तार किया जाएगा, श्री जांगिड़ ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की कथनी और करनी को उजागर किया जा रहा है। श्री जांगिड़ जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
श्री जांगिड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है ,उसके साढ़े चार साल विकास और योजनाओ उनके क्रियान्वयन का यह स्वर्ण युग है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ की जनता को बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अपराध, नक्सली समस्या, योजनाओ के नाम पर बंदरबांट की है ,मुद्दा विहीन भाजपा आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर जाति वाद, सम्प्रदायवाद, धर्मवाद ,हिन्दू मुस्लिम जैसे भावनात्मक कार्ड खेल रही है जो छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है , भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। श्री जांगिड़ ने चुनाव में सभी को मिलजुल कर काम करने पर जोर दिया। भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाये और 2024 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी,जि़ला कांग्रेस प्रभारी चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भूपेश सरकार किसान हितैशी सरकार है ,जिसने प्रति एकड़ 20 च्ंिटल ,2800 की दर से धान खरीदने के लिए संकल्पित है,उन्होंने कहा बिलासपुर और जांजगीर जिले में हमको अधिक मेहनत करना पड़ेगा क्योंकि पिछले चुनाव में परफार्मेन्स कमजोर रहा ,कार्यकर्ता ठान ले तो सभी 12 सीट जीतेंगे ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के साथ मिलकर प्रदेश के सभी कार्यक्रमो को आगे बढ़ा रही है। बिलासपुर के पूर्व मंत्री ने 15 वर्षो में शहर को खोदापुर बना दिया जिसने सीवरेज को 10 वर्षो में पूरा नहीं किया जा सका। टेम्स नदी का पता नही है ,आज शहर विकास के नाम पर वार्ड वार्ड विकास और सीवरेज को ढूंढ रहे और जनता सीवरेज पूर्ण करने का पूर्व की भांति वादा कर रहे हैं।
जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बिलासपुर जिले में 6 सीटों में से 2 में कांग्रेस के विधायक है ,आगामी चुनाव में सभी विधानसभा में जीत दर्ज करना है, भाजपा के 15 वर्ष को आज भी जनता भूली नही है । विकास के नाम पर लूट, रोजगार के नाम पर चिटफण्ड का एजेंट बनाना, नान घोटाला, पनामा गेट में नाम आना, स्वास्थ्य घोटाले में दामाद बाबू की संलिप्तता, बोनस और समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों के साथ छल करना जैसे गम्भीर मुद्दे है ,भाजपा आज नेतृत्व विहीन, मुद्दा विहीन है इस लिए धार्मिक उन्माद का सहारा ले रही है पर सफल नही होगी ।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, सहप्रभारी विजय जांगिड़, जि़ला प्रभारी चुन्नीलाल साहू, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव,जि़ला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जि़ला सहकारी बैंक प्रमोद नायक, योग सदस्य रविन्द्र सिंह, सभापति शेख नजीरुद्दीन,मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और शंकर यादव, प्रेमचन्द जायसी,अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर, सियाराम कौशिक,दिलीप लहरिया, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,राजेश पांडेय,शिवा मिश्रा, राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,जयंत मनहर, शेख निजामुद्दीन,जगदीश कौशिक,सुभाष ठाकुर,जयंत मनहर, पिंकी बत्रा, सीमा घृटेश,ब्लाक अध्यक्षगण गीतांजलि कौशिक,राजेन्द्र धीवर,लक्ष्मी नाथ साहू,रामरतन कौशिक,आदित्य दीक्षित,रमेश सूर्या, नागेंद्र राय,राजू साहू,सुनील शुक्ला,बिहारी देवांगन,कन्हैया गंधर्व,जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,मोती ठारवानी,यासीन खान, झग्गर राम सूर्यवंशी,अंकित गौरहा, राजेश्वर भार्गव, किरण यादव,शिल्पी तिवारी, किरण तिवारी,सावित्री सोनी,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव, माया मिश्रा,सुकृति कुर्रे,शुभ लक्ष्मी,अन्नपूर्णा ध्रुव,कविता पांडेय , मार्गेट बेंजामिन ,सीमा पांडेय,शहज़ादी कुरैशी,शांति उपाध्याय,राजेश शुक्ला, श्याम पटेल,सुरेश टण्डन, राजेश ताम्रकार,दिनेश सीरिया,अखिलेश बाजपेयी, नानक रेलवानी,राजेन्द्र वर्मा,रंचन्द्र क्षत्री,शिव बालक कौशिक,मुन्ना श्रीवास,पवन साहू,आदेश पांडेय,रामदुलारे रजक,कमल गुप्ता, संजय यादव,सिद्धांशु मिश्रा,चेतन मानिकपुरी,शंकर कश्यप,पप्पू साहू,करम गोरख ,विक्की आहूजा,मोती कुर्रे, अनिल पांडेय, मनोज सिंह,शीतलदास, सहित तखतपुर,बिल्हा, रत्नपुर कोटा, मस्तूरी,बेलगहना, सीपत,तिफरा,सिरगिट्टी,से बड़ी संख्या में महिला कांगेस,सेवा दल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए । मंच संचालन प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने और आभार महिला अध्यक्ष सीमा घृटेश ने किया।
संगठन के जो लोग चुनाव लडऩा चाहते हैं, पहले पद छोड़ें

कांग्रेस भवन में जिला ग्रामीण और शहर की बैठक हुई,बैठक दो घंटा देर से पहुंचे प्रदेश के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने ली, जिला और ग्रामीण कांग्रेस की निष्क्रियता को लेकर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने लकीर खींच दी और जिले के संगठन को निष्क्रिय बताया , अटल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का कोई पदाधिकारी चुनाव लडऩा चाहता है तो उसे पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बात का सभी लोगो ने ताली बजाकर संमर्थन किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि आज अकेले किसानों का बजट तीन हजार करोड़ का हैं किसानों के लिए हर काम कर रही है आगे भी बेहतर काम करेगी। इसके प्रचार की जरूरत है, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने भाजपा के दुष्प्रचार से बचने पर जोर दिया कहा इसका हर कार्यकर्ता को जवाब देना है, ,महापौर रामशरण ने कहा कि सरकार की योजना बेहतर लेजिन अधिकारी कर्मचारी उसमें पलीता लगा रहे है,जनता को सही समय पर सुविधा नही दे रहे मितान में ऐसे लापरवाही हो रही है,,अरूण चौहान कमजोर संगठन की अटल श्रीवास्तव की बात का संमर्थन किया ,शहर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा ने शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को बोलने नही देने का मुद्दा उठाया तो 75 साल के सीनियर कांग्रेस कार्यकर्ता को अनुशासन के नाम पर बैठा कर अपमानित किया। अपने भाषण में छोटे और वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान करने की सीख देने वाले विजय जांगिड़ बैठक में केवल सुना कर चले गए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *