छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू-मोदी,
विधानसभा की टिकट बेचकर कितने पैसे ऊपर तक पहुंचाया,सच जनता के सामने आना चाहिए
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के जमकुही में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब मैं मुंगेली महामाया माई की धरती पर आया हूं तो पूरे छत्तीगसढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का घोष हो रहा है। यह जय घोष है- पहला चरण कांग्रेस कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण कांग्रेस अस्त।
प्रथम चरण के मतदान से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीगसढ़ से जा रही है। प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रुप से छत्तीसगढ़ के महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। भाजपा के प्रति उनके विश्वास और लगाव को आदर पूर्वक नमन करता हूं। यहां मुंगेली में भी यही दृढ़ विश्वास चारों तरफ दिख रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम और मैं देख रहा हूं हमारी यह व्यवस्था छोटी पड़ गई। बहुत लोग इस मंडप के बाहर धूप में तप रहे हैं। धूप में तपते हुए भी इतने प्यार से आशीर्वाद दे रहे हैं। जो लोग धूप में तप रह हैं उनसे भाजपा के कार्यकर्ता के अरुप में उनसे क्षमता चाहता हूं।
हर तरफ एक ही गुंज है 3 दिसंबर को भाजपा आवत हे…। और साथियों भाजपा के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का तेज विकास। भाजपा के आने का मतलब है नव जवानों के सपने पूरे होंगे। यहां की महतारी बहनों का जीवन और आसान होगा। भ्रष्टाचार पर लगाम और भाजपा के आने का मतलब है भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही। भाजपा का ट्रैक रिकार्ड और गारंटी यही है कि भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस के जिन नेताओं ने आपको 5 साल लूटा है उनकी विदाई का समय आ गया है। और आज पूरा देश देख रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विदाई की कमान किसने संभाली है। मोदी नहीं ये आप लोगों ने संभाली है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने संभावली है। छत्तीसगढ़ के नवजवान, किसान, आदिवासी गरीब, माताएं बहने एक मुश्त होकर मैदान में उतरे हैं।
महिलाओं ने ठान लिया है कि उन्हें अब कांग्रेस अब एक पल के लिए भी नहीं चाहिए। कांग्रेस भी यह समझ गई है कि चला-चली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है। इसलिए वो आपको झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। कल आपने दिवाली मनाई है, मेरी तरफ से भी दिवाली की बधाई। लेकिन आप जान लिजिए आने वाली देव दिवाली छत्तीसगढ़ के लिए नया उत्साह और उमंग लेकर आएगी। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट है वो देव दिवाली पर कहीं नजर नहीं आएगी।
सीजी में सीएम खुद हार रहे हैं। कांग्रेस के पुराने समर्पित लोगों को भी लग रहा है कि उनके साथ धोखा हुआ है।जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब सीएम की कुर्सी के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन सीएम ने ढाई साल में इतना लूटा कि ढाई साल बाद खजाना खोल दिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया है। सीएम के बेटे ने सुप्रर सीएम बनकर सरकार चलाया है।
कांग्रेस के कुछ महाज्ञानियों को अचानक गणित का शौक हो गया है।ये छत्तीसगढ़ की जनता के ज्ञान और समझ को कम आंकते हैं। इसलिए दिल्ली से आकर झूठे वादे करते हैं। जिस कांग्रेस को गणित सिखाने का शौक है उनसे मैं भी आज यहां से कुछ प्रश्न करुंगा। ये जो महादेव एप घोटला हुआ है उसमें 508 करोड़ बांटने की जानकारी आई है। यहां के सीएम के करीबी जेल में बंद हैं।
कांग्रेस के गणितबाजों को यह बताना होगा कि सीएम और कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल गया है दिल्ली दरबार तक कितना माल पहुंचा है। यहां विधानसभा में टिकट देने को लेकर कांग्रेस में जो खेल हुआ है उसके तो ऑडियो चल रहे हैं। एक-एक टिकट बेचकर कांग्रेस के नेताओं ने कितने पैसे ऊपर तक पहुंचाया है उसका सच भी जनता के सामने आना चाहिए। कांग्रेस के गणितबाजों से युवाओं का भी पीएससी घोटला को लेकर सवाल है।
कांग्रेस के गणितबाजों से महिलाओं ने भी प्रश्न पूछा है। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। शराबबंदी तो नहीं की शराब की होम डिलवरी शुरू कर दी। कांग्रेस ने शराब में यहां 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटला किया। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच रहा है।
छत्तीसगढ़ में जब मेरे चुनाव प्रचार की पहली सभा हुई तभी मैंने कहा था कि आज आपसे कुछ मांगने नहीं आया हूं, आज मैं आपको निमंत्रण देने आया हूं कि 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी उसके शपथग्रहण का निमंत्रण देने आया हूं।मेरे यह विश्वास आपकी वजह से था। साथियों आज भी वो विश्वास अनेक गुणा बढ़ गया है।
जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहती है तो डब्ल इंजन की सरकार तेजी से विकास होता है। भाजपा ने जो गारंटी दिया है उसे जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएगी। यह मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब होता है पूरा होने होने की गारंटी।
मैं जब छत्तीगसढ़ का विकास करने की बात करता हूं कांग्रेस को सहन नहीं होता। कांग्रेस आपको इसी स्थिति में रखना चाहती है ताकि पैसे लूटते रहे। मोदी आपका जीवन अच्छा बनाना चाहता हूं। इसलिए कांग्रेस मोदी ने नफरत करती है। कांग्रेस की नफरत इतनी बढ़ गई है कि वो मोदी की जाति से भी नफरत करने लगी है। पिछले कुछ महीने से कांग्रेस पूरे ओबीसी समाज को गाली दे रही है। ये कांग्रेस ही जिसने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया।
सतनामी समाज के साथ कांग्रेस ने क्या कि है यह भी हमने देखा है। वोट बैंक और तुष्टिकरण के लाचल में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस ने दलित की आस्था का भी परवाह नहीं किया। देश में आज कोई गरीब है तो उसके लिए गुनाहगार है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। पलायन की गुनाहगार कांग्रेस है। आदिवासियों की बदलहाल के लिए कांग्रेस गुनाहगार है। 50 साल से गरीबी हटाने का नारा देकर वर्षों तक लोगों को मुर्ख बनाते रहे। भाजपा ने अपने सेवा काल में गरीब के सशक्तीकरण के लिए काम किया और 5 वर्ष में ही साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
यहां लोग बातते हैं कांग्रेस सरकार ने राशनकार्ड और बीपीएल सूची बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया। आपको विश्वास दिलाता हूं भाजपा की सरकार बनते ही यह फर्जीवाड़ा बंद किया जाएगा।

