जवान कनई मांझी मरणोपरांत पुलिस पदक से सम्मानित
जगदलपुर। गृह मंत्री अमित शाह ने भारत देश में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सीआरपीएफ के जवानों को सम्मानित किया। इनमें सुकमा जिले में 18 फरवरी 2020 में वामपंथी उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार उग्रवादियों को ढेर करते हुए प्राणोत्सर्ग करने वाले 208 कोबरा बटालियन के जवान कनई मांझी की पत्नी पापिया मांझी भी शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने हवलदार दीपचंद वर्मा,रोहित कुमार, को मरणोपरांत पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही नरेश कुमार छठवीं बार पुलिस पदक से सम्मानित हुए। हवलदार राम कुमार टोप्पो , हवलदार महेंद्र कुमार दूसरी बार पुलिस पदक से सम्मानित हुए। सिपाही संदीप, 2आईसी मयंक तिवारी, हवलदार जयराम नायक, सिपाही अमित सिंह यादव ,जीपीके दलपतभाई, मास्टर विकास सहायक कमांडेंट, हवलदार विनय कुमार राय, सिपाही गुरमुख सिंह, रवि प्रसाद वर्मा, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही प्रदीप सिंह, मोहम्मद रियाज, देवराय कुलदीप, विकास राणा ,हवलदार सतीश शर्मा ,बृजनंदन कुमार, पासवान उमर हुसैन जवानों तथा अधिकारियों को तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली बटालियनों को भी सम्मानित किया।

