कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता : प्रधानमंत्री कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देती है : मोदी
🔴कांग्रेस धान खरीदी पर झूठ बोल रही है , धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है
🔴आमसभा स्थल लोगों से खचाखच भरा रहा, बड़ी संख्या में पहुंची थी महिलाएं
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने लालबाग मैदान के सरकारी कार्यक्रम में एन एम डी सी के नगरनार स्टील प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण के साथ बस्तर जिले को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। लालबाग में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने कुछ दिया है तो केवल घोटालेबाज की सरकार दी है कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया। छत्तीसगढ़ में अपराध का बोलबाला बढ़ रहा है इसलिए छत्तीसगढ़ बदलाव की बात कह रहा है ।
पीएम मोदी ने कहा कि अपराध चरम पर है। अपराध में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा है। हत्याओं में छत्तीसगढ़ आगे है। कांग्रेस के कारनामनों से छत्तीसगढ़ त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को झूठा प्रचार दिया है। कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजर अंदाज किया। अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया कांग्रेस को आपकी चिंता नहीं है। आदिवासी समाज के लिए पांच गुना बजट दे रहे हैं। जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।
सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में अटल जी की सरकार थी, उन्होंने जनजाति विभाग बनाया। कांग्रेस ने इतने समय तक क्या किया। ये भाजपा की ही सरकार है जिसने मेडिकल कॉलेज , इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया, दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। कांगेस की तुलना में भाजपा की सरकार आदिवासी पांच गुना ज्यादा बजट देती है। मेरे परिवार जनों यहां आज आधुनिक स्टील प्लांट का लोकार्पण हो रहा है आपको गर्व हो रहा है कि नहीं। कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है। इस कार्यक्रम में ना मुख्यमंत्री आए ना उपमुख्यमंत्री आए इनको तकलीफ है यहां से उनकी सरकार जा रही है इसलिए वो मोदी के सामने नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने बस्तर महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव के द्वारा बस्तर के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर उनका स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि स्टील के इस कारखाने की मांग बलिराम कश्यप के समय से हो रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक कच्चा माल विदेश भेजा और इसी कच्चे माल से बना महंगा समान महंगे दाम पर खरीदा।
छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनावी नारे और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो का किया उद्घोषणा
जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार।इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।
कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट किया प्रदान
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांगेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।
सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार के नेताओं के न आने पर प्रधानमंत्री का तंज कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए। इनके न आने के पीछे दो कारण है। एक तो उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।
धान की खरीदी पर कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे। उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।
मोदी को सुनने उमड़ा जनसैलाब ,सडक़ें जाम
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने बस्तर संभाग से आम लोग और बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जगदलपुर पहुंचे थे ,जिसकी वजह से आम सभा का पंडाल पूरी तरह भर चुका था और लोगों से पूरा लालबाग मैदान ,डेढ़ लाख की क्षमता वाले इस मैदान में 2 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। मैदान में जगह न होने की वजह से लोगों ने सडक़ों पर खड़े होकर सुना प्रधानमंत्री का भाषण । आमसभा को बस्तर की जनता का प्रतिसाद देखकर बस्तर और प्रदेश बीजेपी के नेता गदगद नजर आए।
स्वेच्छा से लोग प्रतिष्ठान बंद कर पहुंचे प्रधानमंत्री की आम सभा पर,1 लाख से भी अधिक की भीड़ जुटी आमसभा में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर आगमन पर कांग्रेस के द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में बस्तर बैंड का आह्वान किया था। शायद कांग्रेस के मंशा थी कि बस्तर बनाकर चलते लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमसभा में नहीं पहुंचेंगे लेकिन उसका यह दांव बिल्कुल ही उल्टा नजर आया। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे वहीं कुछ व्यावसायिक संगठनों ने अपने दुकान के शटर पर अवकाश का स्टीकर चश्मा करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर आयोजित आमसभा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखा गया है। शहर की तो यह हालत थी वही गांव से ग्रामीण भी काफी संख्या में आमसभा स्थल पर पहुंचे। जो मजदूर वर्ग के धमाल कार्य करने वाले अन्य मजदूरी करने वाले भी उनको उनके काम बंद रहने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा का रूख करते नजर आए। यही कारण है कि सभी स्थल और उसके आसपास एक लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित नजर आई।
प्रधानमंत्री ने नगरनार इस्पात संयंत्र राष्ट्र को किया समर्पित
27 हजार करोड़ के विकास की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरनार संयंत्र, रेल परियोजनाओं के शिलान्यास लोकार्पण समारोह में करीब 27 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का भाग्य बदलने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा, जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। इस संकल्प को शक्ति देने के लिए मंगलवार को यहां लगभग 27 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को, छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए फिजिकल, डिजिटल, जरूरत के हिसाब से विकास होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। यह पहले के मुकाबले 6 गुना ज्यादा है। यह जो आज देश में रेल, रोड, एयरपोर्ट पावर प्रोजेक्ट, गाडिय़ां, गरीबों के घर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बना रहे हैं, इन सब में स्टील का बहुत बड़ा महत्व है। स्टील निर्माण में भारत आत्मनिर्भर हो, इसके लिए बीते 9 वर्षों में अनेक कदम उठाए गए हैं। एक बड़ा स्टील निर्माता राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ को इसका बहुत लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की इस भूमिका को विस्तार देते हुए आज नगरनार में भारत के सबसे आधुनिकतम स्टील प्लांट में से एक का लोकार्पण हुआ है। यहां बनने वाला स्टील भारत की इंजीनियरिंग और तेजी से बढ़ते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बहुत काम आने वाला है। नई ऊर्जा देने वाला है। बस्तर में जो स्टील बनेगा, उससे हमारी सेना और भी सक्षम होगी। निर्यात में भी भारत का डंका बजेगा। नगरनार प्लांट के कारण बस्तर सहित आसपास के इलाकों के करीब करीब 50 हजार नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर जैसे आकांक्षी जिले को जिस प्रकार प्राथमिकता दे रही है, उस मिशन को भी यह स्टील प्लांट नई गति देगा मैं इसके लिए बस्तर के छत्तीसगढ़ के नौजवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 9 वर्षों में केंद्र सरकार का विशेष फोकस कनेक्टिविटी पर रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इकोनामिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे मिले हैं। 2014 से पहले की तुलना में छत्तीसगढ़ का रेल बजट करीब करीब 20 गुना बढ़ाया गयाकांग्रेस धान खरीदी पर झूठ बोल रही है , धान का एक एक दाना केंद्र सरकार खरीदती है
आमसभा स्थल लोगों से खचाखच भरा रहा, बड़ी संख्या में पहुंची थी महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने लालबाग मैदान के सरकारी कार्यक्रम में एन एम डी सी के नगरनार स्टील प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण के साथ बस्तर जिले को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। लालबाग में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने कुछ दिया है तो केवल घोटालेबाज की सरकार दी है कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया। छत्तीसगढ़ में अपराध का बोलबाला बढ़ रहा है इसलिए छत्तीसगढ़ बदलाव की बात कह रहा है ।
पीएम मोदी ने कहा कि अपराध चरम पर है। अपराध में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा है। हत्याओं में छत्तीसगढ़ आगे है। कांग्रेस के कारनामनों से छत्तीसगढ़ त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टर और बैनर में हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को झूठा प्रचार दिया है। कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजर अंदाज किया। अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बनाया कांग्रेस को आपकी चिंता नहीं है। आदिवासी समाज के लिए पांच गुना बजट दे रहे हैं। जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है।
सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में अटल जी की सरकार थी, उन्होंने जनजाति विभाग बनाया। कांग्रेस ने इतने समय तक क्या किया। ये भाजपा की ही सरकार है जिसने मेडिकल कॉलेज , इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया, दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई। कांगेस की तुलना में भाजपा की सरकार आदिवासी पांच गुना ज्यादा बजट देती है। मेरे परिवार जनों यहां आज आधुनिक स्टील प्लांट का लोकार्पण हो रहा है आपको गर्व हो रहा है कि नहीं। कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है। इस कार्यक्रम में ना मुख्यमंत्री आए ना उपमुख्यमंत्री आए इनको तकलीफ है यहां से उनकी सरकार जा रही है इसलिए वो मोदी के सामने नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने बस्तर महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव के द्वारा बस्तर के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर उनका स्मरण किया। श्री मोदी ने कहा कि स्टील के इस कारखाने की मांग बलिराम कश्यप के समय से हो रही है। कांग्रेस ने लंबे समय तक कच्चा माल विदेश भेजा और इसी कच्चे माल से बना महंगा समान महंगे दाम पर खरीदा।
छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनावी नारे च्च्और नहीं साहिबो, बदल के रहिबोज्ज् का किया उद्धघोष
जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार।इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो।
कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए पांच गुना ज्यादा बजट किया प्रदान
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के वनोपज को हमने ज्यादा दामो में खरीदना शुरू किया। 90 वनोपजों को एमपीएस में लेना शुरू किया। कांगेस के लोगों ने यहां इसका भी घोटाला किया। पहले ये लोग नमक के बदले वनोपज खरीद कर आदिवासी भाई-बहन को ठगने का काम करते थे। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की परवाह नहीं है।
सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार के नेताओं के न आने पर प्रधानमंत्री का तंज कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए। इनके न आने के पीछे दो कारण है। एक तो उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।
धान की खरीदी पर कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धान की कीमत के नाम पर झूठ बोल रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों का दाना-दाना धान मोदी सरकार खरीदती है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान भारत के तहत बस्तर समेत अन्य जगहों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू किया जो पहली बार वोट डालने जा रहे। उन्हें एक बात जननी चाहिए कि पहले की कांग्रेस सरकार के घोटाले की चर्चा होती थी अब देश के गौरव की चर्चा विदेशों में होती है।
मोदी को सुनने उमड़ा जनसैलाब ,सडक़ें जाम
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने बस्तर संभाग से आम लोग और बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जगदलपुर पहुंचे थे ,जिसकी वजह से आम सभा का पंडाल पूरी तरह भर चुका था और लोगों से पूरा लालबाग मैदान ,डेढ़ लाख की क्षमता वाले इस मैदान में 2 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। मैदान में जगह न होने की वजह से लोगों ने सडक़ों पर खड़े होकर सुना प्रधानमंत्री का भाषण । आमसभा को बस्तर की जनता का प्रतिसाद देखकर बस्तर और प्रदेश बीजेपी के नेता गदगद नजर आए।
स्वेच्छा से लोग प्रतिष्ठान बंद कर पहुंचे प्रधानमंत्री की आम सभा पर,1 लाख से भी अधिक की भीड़ जुटी आमसभा में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर आगमन पर कांग्रेस के द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में बस्तर बैंड का आह्वान किया था। शायद कांग्रेस के मंशा थी कि बस्तर बनाकर चलते लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमसभा में नहीं पहुंचेंगे लेकिन उसका यह दांव बिल्कुल ही उल्टा नजर आया। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे वहीं कुछ व्यावसायिक संगठनों ने अपने दुकान के शटर पर अवकाश का स्टीकर चश्मा करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर आयोजित आमसभा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखा गया है। शहर की तो यह हालत थी वही गांव से ग्रामीण भी काफी संख्या में आमसभा स्थल पर पहुंचे। जो मजदूर वर्ग के धमाल कार्य करने वाले अन्य मजदूरी करने वाले भी उनको उनके काम बंद रहने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा का रूख करते नजर आए। यही कारण है कि सभी स्थल और उसके आसपास एक लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित नजर आई।
प्रधानमंत्री ने नगरनार इस्पात संयंत्र राष्ट्र को किया समर्पित
27 हजार करोड़ के विकास की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगरनार संयंत्र, रेल परियोजनाओं के शिलान्यास लोकार्पण समारोह में करीब 27 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का भाग्य बदलने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा, जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। इस संकल्प को शक्ति देने के लिए मंगलवार को यहां लगभग 27 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को, छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए फिजिकल, डिजिटल, जरूरत के हिसाब से विकास होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। यह पहले के मुकाबले 6 गुना ज्यादा है। यह जो आज देश में रेल, रोड, एयरपोर्ट पावर प्रोजेक्ट, गाडिय़ां, गरीबों के घर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बना रहे हैं, इन सब में स्टील का बहुत बड़ा महत्व है। स्टील निर्माण में भारत आत्मनिर्भर हो, इसके लिए बीते 9 वर्षों में अनेक कदम उठाए गए हैं। एक बड़ा स्टील निर्माता राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ को इसका बहुत लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की इस भूमिका को विस्तार देते हुए आज नगरनार में भारत के सबसे आधुनिकतम स्टील प्लांट में से एक का लोकार्पण हुआ है। यहां बनने वाला स्टील भारत की इंजीनियरिंग और तेजी से बढ़ते डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बहुत काम आने वाला है। नई ऊर्जा देने वाला है। बस्तर में जो स्टील बनेगा, उससे हमारी सेना और भी सक्षम होगी। निर्यात में भी भारत का डंका बजेगा। नगरनार प्लांट के कारण बस्तर सहित आसपास के इलाकों के करीब करीब 50 हजार नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बस्तर जैसे आकांक्षी जिले को जिस प्रकार प्राथमिकता दे रही है, उस मिशन को भी यह स्टील प्लांट नई गति देगा मैं इसके लिए बस्तर के छत्तीसगढ़ के नौजवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 9 वर्षों में केंद्र सरकार का विशेष फोकस कनेक्टिविटी पर रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इकोनामिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे मिले हैं। 2014 से पहले की तुलना में छत्तीसगढ़ का रेल बजट करीब करीब 20 गुना बढ़ाया गया है। आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। आजादी के बाद इतने वर्षों में भी अब तक छत्तीसगढ़ के ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे में जगह नहीं मिली थी। आज ताड़ोकी को नई ट्रेन की शुरुआत मिली है। आदिवासी साथियों को सुविधा भी मिलेगी और खेती किसानी से लेकर वन उत्पादों का भी परिवहन आसान हो जाएगा। रायपुर तक डेमू ट्रेन से आना जाना आसान हो जाएगा। जगदलपुर दंतेवाड़ा रेल लाइन दोहरीकरण से आवागमन भी आसान होगा और उद्योगों की कास्ट भी कम होगी। रेलवे की सारी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक के शत प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। इससे रेल की स्पीड भी बढ़ेगी और छत्तीसगढ़ की हवा को साफ सुथरा करने में भी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के पूरी तरह विद्युतीकरण के बाद राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत सरकार छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने जा रही है अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया है। स्टेशनों के विकास का शिलान्यास किया जा चुका है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन के साथ ही आज जगदलपुर स्टेशन का नाम भी इसी सूची में जुड़ गया है। आने वाले दिनों में जगदलपुर स्टेशन शहर का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां पर यात्री सुविधाओं को उन्नत बनाया जाएगा। बीते 9 वर्षों में राज्य के स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। छत्तीसगढ़ की जनता, हर बहन बेटी और नवजवान के जीवन को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उन से छत्तीसगढ़ में प्रगति की गति तेज होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आगे भी हम इसी गति से निरंतर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाते रहेंगे। भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। लोकार्पण -शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद अरुण साव, मोहन मण्डावी भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस को स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा : प्रधानमंत्री
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।
आप पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी गिरफ्तार
जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 3 अक्टूबर को हुई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजऱ आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभा के पहले दिन आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज और ओबीसी समाज के द्वारा किये जा रहे रैली और बन्द का समर्थन किया गया था। प्रधानमंत्री की जन सभा पूर्व सुबह 7.30 बजे प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर को उनके निवास स्थान से पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें परपा थाने में नजर बन्द कर 3 घण्टे रखा गया, साथ ही साथ 9 बजे तक पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा अध्यक्ष समीर खान, जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, जिला सचिव जगमोहन बघेल, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, बिजापुर जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम और अन्य लोगों को घर से ही गिरफ्तार करके परपा थाना लाकर कैद कर रखा गया। कुछ घंटे बाद परपा थाना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा होने लगे जिसके बाद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखकर जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर लोहंडीगुड़ा थाना ले जाकर सभी पदाधिकारियों को दोपहर 3 बजे तक कैद करके रखा। है। आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। आजादी के बाद इतने वर्षों में भी अब तक छत्तीसगढ़ के ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे में जगह नहीं मिली थी। आज ताड़ोकी को नई ट्रेन की शुरुआत मिली है। आदिवासी साथियों को सुविधा भी मिलेगी और खेती किसानी से लेकर वन उत्पादों का भी परिवहन आसान हो जाएगा। रायपुर तक डेमू ट्रेन से आना जाना आसान हो जाएगा। जगदलपुर दंतेवाड़ा रेल लाइन दोहरीकरण से आवागमन भी आसान होगा और उद्योगों की कास्ट भी कम होगी। रेलवे की सारी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक के शत प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। इससे रेल की स्पीड भी बढ़ेगी और छत्तीसगढ़ की हवा को साफ सुथरा करने में भी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के पूरी तरह विद्युतीकरण के बाद राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में भारत सरकार छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने जा रही है अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया है। स्टेशनों के विकास का शिलान्यास किया जा चुका है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन के साथ ही आज जगदलपुर स्टेशन का नाम भी इसी सूची में जुड़ गया है। आने वाले दिनों में जगदलपुर स्टेशन शहर का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां पर यात्री सुविधाओं को उन्नत बनाया जाएगा। बीते 9 वर्षों में राज्य के स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। छत्तीसगढ़ की जनता, हर बहन बेटी और नवजवान के जीवन को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उन से छत्तीसगढ़ में प्रगति की गति तेज होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आगे भी हम इसी गति से निरंतर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाते रहेंगे। भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा। लोकार्पण -शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद अरुण साव, मोहन मण्डावी भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस को स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा : प्रधानमंत्री
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये (कांग्रेस सरकार) झूठी बातें फैलाकर स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा।
आप पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी गिरफ्तार
जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 3 अक्टूबर को हुई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजऱ आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभा के पहले दिन आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज और ओबीसी समाज के द्वारा किये जा रहे रैली और बन्द का समर्थन किया गया था। प्रधानमंत्री की जन सभा पूर्व सुबह 7.30 बजे प्रदेश प्रवक्ता तरुणा साबे बेदरकर को उनके निवास स्थान से पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें परपा थाने में नजर बन्द कर 3 घण्टे रखा गया, साथ ही साथ 9 बजे तक पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा अध्यक्ष समीर खान, जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, जिला सचिव जगमोहन बघेल, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, बिजापुर जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम और अन्य लोगों को घर से ही गिरफ्तार करके परपा थाना लाकर कैद कर रखा गया। कुछ घंटे बाद परपा थाना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा होने लगे जिसके बाद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखकर जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर लोहंडीगुड़ा थाना ले जाकर सभी पदाधिकारियों को दोपहर 3 बजे तक कैद करके रखा।