धर्मजीत सिंह पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
रेणु जोगी और अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा खत

रायपुर,(जीआर)। जानता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी ने विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब धर्मजीत सिंह की जगह रेणु जोगी विधायक दल की नेता होंगी।

जानता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी और अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह के निष्कासन किए जाने का खत विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत को सौंपा है।
आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है।
धर्मजीत सिंह अभी दौरे पर है और उन्हें इस बारे अभी कोई जानकारी नहीं है। पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के निधन के बाद से अमित जोगी पार्टी को अपने हिसाब से चलना चाहते हैं, लेकिन धर्मजीत सिंह की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे।
इधर चर्चा है कि अब धर्मजीत के लिए रास्ता साफ हो गया है। धर्मजीत सिंह जल्द ही दिल्ली में जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *