बिहार: सीतामढ़ी में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला, सामने आया Video
युवक की मौत के बाद भाभी पर लगा था 20 साल के देवर की हत्या का आरोप

बिहार: सीतामढ़ी में लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला, सामने आया Videoयुवक की मौत के बाद भाभी पर लगा था 20 साल के देवर की हत्या का आरोप

सीतामढ़ी (बिहार)। बिहार के सीतामढ़ी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था. जब पुलिस जाम खुलवाने पहुंची, तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. दर्जनों महिलाओं और पुरूषों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया था. साथ ही पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए थे. अब इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में सैकड़ों लोग दर्जनों पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहे हैं. पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाते हुए भागते हुए देखा जा सकता है.

भाभी पर 20 देवर की हत्या का आरोप
दरअसल, सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा में 2 दिन पहले 20 साल के महेश सहनी नाम के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. परिवार के लोगों का कहना था कि बेटे की साजिशन हत्या की गई है और इसका आरोप सगी भाभी पर लगाया था.

इसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुपरी चोरौत सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया था. इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की थी और फिर उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था.

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *