कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर के नेताओं को मिली बड़ी जवाबदारी
शैलेष, अटल, रामशरण अभय, प्रमोद, समीर तैय्यब सांस्कृतिक समिति के बने सदस्य
शहर से सैकड़ो कांग्रेसी रायपुर रवाना
बिलासपुर। कांग्रेस के कल से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर के कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। है। अलग- अलग समितियों में शहर के विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, तथा अटल श्रीवास्तव, अभयनारायण, महेश दुबे को समिति में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
24-25-26 फरवरी को रायपुर में होने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। मंत्री उमेश पटेल और अटल श्रीवास्तव के संयोजन में बनी सांस्कृतिक समिति का विस्तार करते हुए सदस्य के रूप में प्रमोद नायक, महेश दुबे, विवेक बाजपेयी, अजय श्रीवास्तव, समीर अहमद, पंकज तिवारी (पेण्ड्रा ) संदीप शुक्ला (कोटा)राजेन्द्र शुक्ला, तैयब हुसैन, अरविंद शुक्ला, सिद्धांशु मिश्रा, महेन्द्र गंगोत्री आदि को जोड़ा गया है। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई। जिसमें होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत् बिलासपुर से पहुंचे नाट्य दल अग्रज द्वारा मंगल से महात्मा तक की प्रस्तुति की जायेगी।
विधायक शैलेष पाण्डेय, रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरूद्दीन, महामंत्री अर्जुन तिवारी, प्रेमचंद जायसी, दिलीप लहरिया आदि को भी अलग-अलग समितियों में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय कम्युनिकेशन समिति का सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देश भर से आ रहें वी आई पी नेताओं के सुविधाओं के देखरेख के लिए गठित महत्वपूर्ण विभाग जिसकी अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और एआईसीसी सचिव गोकुल बुटैल कर रहें है । उस प्रोटोकाल समिति के सदस्य के रूप मस्तूरी के कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया हैं। राजीव भवन बैठक में शामिल को होकर वरिष्ठ नेताओं के आगमन और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया।

