डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि मनाई गई श्रद्धांजलि सभा में उन्हें स्मरण किए
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृस्टा,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ खूबचंद बघेल के पुण्यतिथि 22 फरवरी को उनके योगदान को पूण्य स्मरण व आत्मशात करते हुए । नगर के प्रबुद्ध जनों के आतिथ्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के वक्त गानों में उनकी योगदान को पुण्य स्मरण कर छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्वरूप एवं लोकहित पर अपने विचार रखे वही चौक प्रतिमा स्थल सौंदरीकरण के साथ साफ-सफाई और जल व्यवस्था हेतु निगम प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखने की सहमति समिति द्वारा तय किया गया । डॉ एल सी मडरिया, डॉ के के साव डॉ विनोद तिवारी,डॉ मंत राम यादव,डॉ हेमंत कौशिक, निलेश मशीह , बैसाखू भाई ,ज्ञान वर्मा ,राजेंद्र वर्मा ,राजेंद्र चंद्राकर, श्याम मूरत कौशिक, क्रांति साहू, डॉ नवनीत कुशल कौशिक सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम डॉ खूबचंद बघेल चौक सरकंडा में प्रातः 9:00 बजे किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजक भुवन वर्मा अध्यक्ष,रामकुमार वर्मा संरक्षक एवं समस्त सदस्य डॉ खूबचंद बघेल सेवा समिति बिलासपुर द्वारा किया गया । क्रांति साहू ने आभार व्यक्त किया ।

