कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया, राहुल व सिंहदेव सहित 16 नेताओं को जगह

कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया, राहुल व सिंहदेव सहित 16 नेताओं को जगह

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव और उससे पहले कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस ने अपनी चुनाव समिति की घोषणा की है, जिसमें 16 नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने एकसाथ मिलकर चुनाव लडऩे का संकल्प लिया था।
इन नेताओं को मिली जगह- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा इस समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं।
10 जनपथ पर संसदीय दल की बैठक
कांग्रेस ने केंद्र की ओर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए भी बैठक बुलाई है। कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने दिन में बताया था कि 18-22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र से पहले पार्टी मंगलवार शाम 5 बजे नई दिल्ली में 10 जनपथ पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक करेगी।
खडग़े विपक्षी दलों के साथ करेंगे बैठक रात 8 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े अपने आवास पर समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक भी करेंगे। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि नेता आगामी सत्र की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *