मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेडियम, दर्शकों
का किया अभिवादन
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आज पहली बार अंतराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर दर्शकों के साथ राज्य सरकार भी उत्साह से सराबोर रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मैच के पहले स्टेडियम पहुंचे श्री बघेल ने स्टेडियम का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दर्शकों के साथ भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे का मजा लिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हो रहा है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री दर्शकों के साथ मैच का लिया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री बघेल के साथ मैच देखा।

