कलेक्टर विनय कुमार लगेंह सपत्नीक की झुमका पर्यटन स्थल की साफ-सफाई
लोगों ने कहा कलेक्टर हो तो ऐसा,सादगी का मिसाल पेश किया

कलेक्टर विनय कुमार लगेंह सपत्नीक की झुमका पर्यटन स्थल की साफ-सफाईलोगों ने कहा कलेक्टर हो तो ऐसा,सादगी का मिसाल पेश किया

कोरिया। जिनको अच्छा काम करना होता है वे काम या पद को नहीं देखते कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह कोरिया जिले में भी देखने को मिला जब कलेक्टर विनय कुमार लगेंह सपत्नीक  झुमका पर्यटन स्थल की साफ-सफाई में लग गए।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झुमका बोट क्लब में जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। दो दिन हुए इस महोत्सव में लगभग पन्द्रह से 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया।
इसी कड़ी में झुमका जल महोत्सव 2023 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु श्रमदान का आयोजन आज सुबह 7ः30 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया। कलेक्टर लंगेह सपत्नीक झुमका बोट क्लब पहुंचे और टीम बनाकर श्रमदान किया।

टीम अनुसार बोट क्लब एरिया एवं स्टेज एरिया में जिला पंचायत, स्टेज के सामने एरिया एवं ग्रीन रूम एरिया में कलेक्ट्रेट टीम, गार्डन एरिया में टीम नगर पालिका परिषद, लेज़र लाइट एरिया में टीम पीडब्ल्यूडी, फ़ूड स्टाल एरिया में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पार्किंग एरिया में टीम तहसीलदार बैकुण्ठपुर, बिहान मेला स्थल में स्वास्थ्य एवं वनविभाग की टीम को सफाई की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *