छग विस में पहली बार पेश होगा ई-बजट

छग विस में पहली बार पेश होगा ई-बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार ई-बजट पेश करने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इसे तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें विधायकों को विधानसभा में ही लैपटाप पर बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

 अब तक विधायकों को बजट की कापी उपलब्ध कराई जाती थी। ई-बजट के लिए वित्त विभाग की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है, जिसमें बजट से जुड़ी सभी जानकारी विधायकों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विधानसभा में विधायकों की सीट पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वह आसानी से जानकारी ले सकेंगे।  विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विशेष सत्र में घोषणा की थी कि इस बार ई-बजट पेश किया जाएगा।

टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा-विधानसभा सचिवालय के आला अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 विधायकों को सदन में बजट की कार्यवाही के लिए टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले विधानसभा में प्रश्न पूछने से लेकर जवाब तक की जानकारी के लिए विधायकों को लैपटाप उपलब्ध कराया गया है। यही नहीं, सत्र के दौरान सवाल लगाने की आनलाइन सुविधा भी शुरू की गई है।

विधायकों को कई तरह की सुविधा होगी-विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि ई-बजट  से विधायकों को कई तरह की सुविधा होगी। 

अब तक बजट से जुड़ी पुस्तिका उपलब्ध कराई जाती थी। अब पीडीएफ फार्मेट में पूरा बजट उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा, जिससे विधायक कहीं भी बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *