सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री
शपथग्रहण आज, मुकेश अग्निहोत्री लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता मिली है। जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे : सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्रीशपथग्रहण आज, मुकेश अग्निहोत्री लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथव्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता मिली है। जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे : सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। सुक्खू 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में उपमुख्यमंत्री के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी के इस फैसले के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया। सुक्खू ने कहा कि पार्टी द्वारा जनता से जो भी वादे कि ए गए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। वहीं पार्टी के इस फैसले पर जब प्रतिभा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान का फैसला मंजूर है। शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। चुनाव नतीजों की बात करें कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं भाजपा की झोली में 25 सीटें हैं।

इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात की। पांच बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान करने को कहा था। 

प्रतिभा समर्थक करते रहे नारेबाजी

हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री विधायक दल की बैठक छोडक़र बाहर चले गए। चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के पक्ष में समर्थक जमकर नारेबाजी करते रहे। समर्थकों को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। प्रतिभा समर्थक हाईकमान होश में आओ, हॉलीलॉज सातवीं बार के नारे लगाते रहे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि पहले सोची समझी साजिश के तहत प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट लिए, अब अनदेखी की गई। प्रतिभा सिंह मंडी सीट से सांसद हैं। इसी वजह से उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई। हाल ही विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की 10 में से कांग्रेस सिर्फ 1 ही सीट जीत सकी। ऐसे में कांग्रेस यहां उपचुनाव का रिस्क नहीं लेना चाहती। वहीं प्रतिभा को सीएम बनाने पर विधायक का चुनाव लडऩा होगा। ऐसे में कांग्रेस 2 उपचुनाव करवाने के मूड़ में नहीं है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल-प्रियंका

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *