दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल को चुन लिया गया है। शनिवार को गांधीनगर स्थित कमलम ऑफिस में विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से उनके नाम पर मुहर लग गई। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

