भानुप्रतापपुर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत-विजय
हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के रूप में सीएम ने दिलाई जीत-रविन्द्र
कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने फटाके फोडक़र व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

भानुप्रतापपुर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत-विजयहिमाचल प्रदेश के प्रभारी के रूप में सीएम ने दिलाई जीत-रविन्द्रकांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने फटाके फोडक़र व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

बिलासपुर।  शहर जि़ला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी 01 ने 8 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में फटाके फोडक़र और मिठाई बांटकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव और हिमांचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जश्न मनाई।

 इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम कुशल रणनीति का सकारात्मक परिणाम है। भानुप्रतापपुर की जीत बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता लाभान्वित हो रही है । वही आदिवासियों के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है ,आदिवासियों को उनका जल,जंगल और जमीन का अधिकार सरकार ने दी है। योग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि हिमांचल प्रदेश के प्रभारी के रूप में बघेल जी ने कांग्रेस को जीत दिलाई है , हिमांचल की जनता भारतीय जनता पार्टी के 5 वर्षों के कुशासन से परेशान थी। भाजपा ने जनता के साथ जो वादे किए ,एक भी पूरा नही हुआ ,उलट जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान थी। ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव 2023 के चुनाव का सेमीफाइनल है ,अब तक जितने भी उपचुनाव हुए सभी मे कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और आगे भी यह सिलसिला चलता रहेगा। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, योग सदस्य रविन्द्र सिंह,पूर्व महापौर राजेश पांडेय, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,  सीमा घृटेश,सुभाष ठाकुर, शेख असलम, राजेन्द्र वर्मा,अब्दुल सलीम कुरैशी,अनिल पांडेय,अन्नपूर्णा ध्रुव, कविता, शुभ लक्ष्मी सिंह, रमजान गौरी, रिजवान खान ,मोह अयाज,आदिल खान, करम गोरख,अनिल शुक्ला,शहज़ादा खान,शांतनु मेश्राम,टीकम सिंह,अजय पन्त,विष्णु कौशल,आशीष कापसे,नीरज घोरे,आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी ऋषि पांडेय ,प्रवक्ता शहर कांग्रेस ने दी। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *