यह जीत हमारी सरकार के कामकाज पर मुहर : भूपेश
रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार पर भरोसा जताया। जनता ने राज्य सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है। हिमाचल में जीत को लेकर कहा कांग्रेस ने जमीन पर जाकर काम किया था। महंगाई से जनता परेशान थी। परिवर्तन की लहर थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, स्व. मनोज मंडावी के क्षेत्र की जनता से पारिवारिक संबंध रहे। इसका लाभ कांग्रेस को हुआ है।भाजपा के लोगों ने मुझे मुसवा और ना जाने क्या-क्या कहा, इसका जवाब भी वहां की जनता ने दे दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। खडग़े के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने वहां धुआंधार प्रचार किया था। कांग्रेस ने जनता से जो वादे किए उसका असर देखने को मिला।

