रिवर व्यू में रंगोली व दीप प्रज्वलित कर नशे के विरूद्ध दिया संदेश, 20 स्कूलों के 400 छात्र हुए सम्मानित
बिलासपुर। पुलिस एवं जीव धारणी चेतना आर्यन फिल्म अभियान के तहत रिवर व्यू में स्कूली बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली व दीप प्रज्वलित कर नशे के विरूद्ध संदेश दिया गया। इसमें 20 स्कूल के 400 शामिल स्कूली बच्चे को प्रस्शती प्रत्र से सम्मानित किया गया।
बिलासपुर पुलिस एवं जीव धारणी आर्यन फिल्म के संयुक्त प्रयास से 10 नवंबर रविवार को रिवर व्यूह में नशे के खिलाफ चेतना मंच के माध्यम से जन जागरण अभियान में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली के माध्यम से नशे के खिलाफ एक कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमें अटल यूनिर्वसिटी के कुलपति एडीएन बाजपयी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे है एवं जिला कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण किया गया है जिसकी सराहना किया गया एवं रंगोली से उकेरी गई तस्वीर आकर्षण का केन्द्र बना रहा। सभी स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को प्रस्शति पत्र से सम्मानित किया गया।
पुलिस के साथ-साथ समाज का भी मिल रहा योगदान

नशे और बडते अपराध में कमी लाने में पुलिस के साथ-साथ समाज का भी एक बडा योगदान मिल रहा है। इसके बाद जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहे नशे के खिलाफ चेतना मंच की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से मिडिया के माध्यम से अपील की। इस चेतना मंच को व्यापक रूप से समाज में लाने की जिम्मेदारी समाज की लोगों की है।

