गिरदावरी कार्य में लापरवाही,71 पटवारियों को नोटिस
बिलासपुर। गिरदावरी कार्य में लापरवाही बरतने पर 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।
संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू ने बताया कि कोटा अनुविभाग में पदस्थ 9, बिल्हा में 9, तखतपुर में 42 और बिलासपुर में 11 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। ग्रामों में संबंधित पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य के भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में पटवारियों के द्वारा किये गये गिरदावरी कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। अकेले तहसील तखतपुर अंतर्गत आने वाले ग्रामों क्रमश: मोढ़े, गिरवीना माँछ, अचानकपुर गमजू, पेण्डी, उमरिया सल्टैया बाजार सिंधनपुरी, राजपूर टिदुलाडीट, टिंगीपुर, नेक्सा पचबटर टिकरी, चोरटा सिंघनपुरी, नगोई, खम्हरिया, दरी, पकरिया, हरदी, निगारबंद, बेलसरी चितावर अचानकपुर में की गई गिरदावरी अंतर्गत फसल प्रविष्टि में त्रुटियां पाई गई है।
जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर होगी एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही
संबंधित ग्राम के हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है।

