रायपुर,बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में ब्यूरोक्रेट्स,कारोबारियों के ठिकानो पर ED का छापा
कोयला कारोबारी और ट्रांसपोर्ट कम्पनी में मची हड़कम्प, अधिकारियों के घर भी दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में आज सुबह ईडी की संयुक्त टीम ने एक साथ दबिश दी।
रायपुर में ब्लैकमनी और गब्बरसिंह टैक्स के प्रभारी सूर्यकान्त तिवारी के अनुपम नगर एवं अन्य ठिकानो में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अफसर सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित आवास , रायपुर में स्टेट GST कमिश्नर IAS समीर विशनोई के आवास , रायगढ़ कलेक्टर IAS रानू साहू के आवास और कई ठिकाने में दबिश दी है।
छत्तीसगढ़ में सर्च ऑपरेशन जय अम्बे ग्रुप सहित रायपुर के बेहद चर्चित कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के लोकेशन के साथ दो आई ए एस अधिकारियों के घरों में ED की जांच चल रही है ।आज तड़के सुबह पांच बजे टीम ने एक साथ छापेमारी की है। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ओर उनके पति जे पी मौर्या और उसके CA अजय मालू , महासमुंद में कांग्रेस पार्टी नेता और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के यहां छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार रायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुँद के कई ठिकानों पर आज एक ही समय पर रेड की है।अचानक इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।
ज्ञात हो कि जय अम्बे एम्बुलेंस कंपनी पर भी ईडी का छापा मार कार्यवाही की गई है ये दोनों कोयले के कारोबार से जुड़े हुए थे। वहीं दो अन्य आईएएस भी चपेट में आये हैं।बताया जाता है कि दोनों DMF फंड के साथ साथ अन्य मामलों से जुड़े हैं। वहीं कोरबा में दुरपा रोड निवासी कोयला कारोबारी हेमंत जायसवाल और राजकुमार अग्रवाल (एससीसी)के घर सुबह-सुबह करीब 6:30 बजे टीम पहुंची। सभी परिजनों को बाहर निकाल कर गहन छानबीन की जा रही है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेटीसी के दफ्तर पर भी टीम के पहुँचने की खबर है।
बता दें कि कुछ माह पहले ही हेमंत जायसवाल के घर आईटी ने दबिश देकर छानबीन किया था।
दो माह पूर्व इनमें से कुछ कोल कारोबारियों और खनिज अफसरों के यहां आयकर छापे में मिले इनपुट के बाद आयकर विभाग ने ईडी से शेयर किया था। इन अफसरों से भोपाल में कल से पूछताछ चल रही है। इनमें डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग शिव शंकर नाग भी शामिल हैं। इसके बाद ही ईडी ने यह दबिश दी है। इसी तरह से ईडी की टीम बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद सूर्यकांत तिवारी, एलके तिवारी को भी घेरे हुए है।इन सभी के निवास के बाहर केंद्रीय बल के जवान तैनात है।
एक बार फिर प्रदेश भर में पड़े छापे खासकर कई नामचीनों के घर दुबारा पड़े छापे ने खलबली मचा दी है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोग भी टारगेट में रहेंगे।

