पावर ब्लॉक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
बिलासपुर । ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के रुपरा रोड-नोरला रोड सेक्शन में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस पावर ब्लॉक का कार्य होने के कारण रायपुर रेल मंडल से चने वाली कुछ गाडियाँ का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियाँ
14 से 20 अक्टूबर तक विशाखापट्टनम से चलने वाली 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 15 से 21 अक्टूबर तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी। 15 से 20 अक्टूबर तक रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी। 16 से 21 अक्टूबर तक जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
15 अक्टूबर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
गांधीधाम एक्सप्रेस का ध्रांगध्रा जंक्शन व सामाख्याली जंक्शन में ठहराव
रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12993/12994 गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस का पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेल मंडल के अंतर्गत ध्रांगध्रा जंक्शन रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा आज से दी जाएगी। 22973/22974 गांधीधाम–पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस का पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेल मंडल के अंतर्गत सामाख्याली जंक्शन रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा आज से दी जाएगी । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं। गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन ध्रांगध्रा जंक्शन रेलवे स्टेशन 01.27 बजे पहुचकर 01.29 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 10 अक्टूबर को पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन का ध्रांगध्रा जंक्शन रेलवे स्टेशन में 08.33 बजे पहुचकर 08.35 बजे रवाना होगी। 12 अक्टूबर को गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी 22973 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सामाख्याली जंक्शन रेलवे स्टेशन 14.38 बजे पहुचकर 14.40 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 8 अक्टूबर को पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का सामाख्याली जंक्शन रेलवे स्टेशन में 04.45 बजे पहुचकर 04.47 बजे रवाना होगी।
चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 5 स्लीपर में अनारक्षित टिकट की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी 5 स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते हुये यात्रियों को अनारक्षित टिकट मेल एक्सप्रेस टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है । यह सुविधा 06 माह के लिए प्रायोगिक रूप से 6 अक्टूबर से 06 मार्च, 2023 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है । रेलवे प्रशासन आशा करता है कि इस सुविधा से यात्रियों को किफ़ायती दरों में स्लीपर कोच में सुगम व सुविधायुक्त यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी।

