जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे मुलायम सिंह की हालत बेहद नाज़ुक

नई दिल्ली। बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। उनकी खराब सेहत की जानकारी मिलने के बाद उनके बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव और डिंपल यादव दिल्ली पहुंचे थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं उनके खराब तबीयत पर चिंता जाहिर करते हुएए जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। इसी बीच अब मुलायम सिंह यादव की हेल्थ को लेकर मेंदाता अस्पताल ने अपडेट जारी किया है।
अपडेट के अनुसार, मुलायम सिंह इस समय क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में एडमिट हैं, उनकी हालत स्थिर है। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। मेदांता गुरुग्राम मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि उनका इलाज विशेषज्ञों की टीम कर रही है।रविवार शाम से ही सपा संरक्षक के पास मौजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष और उनके छोटे भाई शिवपाल यादव ने कहा कि, अब 24 घंटे उनके लिए काफी खास हैं। कई डाक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी हुई हैं।

