आज से तीन दिन के लिए शहर के अंदर चार पहिया व भाड़ी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
दुर्गापूजा और दशहरा में यातायात व्यवस्थित रखने पुलिस प्रशासन ने लिया फैसला

बिलासपुर (जीआर)। शहर में अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान चार पहिया एवं भारी वाहनों का शहर के कुछ रास्तों में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध आज 03 सितंबर से 05 सितंबर तक रहेगा। प्रतिबंध शाम 05 बजे से रात्रि 02 बजे तक प्रभावी रहेगी।

अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के कुछ रास्तों में चार पहिया वाहन और बड़ी वाहनों के प्रवेश को शाम 05 बजे से रात्रि 02 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके जिससे जनता को देवी दर्शन और दशहरा के अवसर पर सुविधा हो।
पुलिस द्वारा चिन्हाकित जगहों में ईमलीपारा से मध्यनगरी चौक एवं बस स्टैंड की ओर, ईदगाह चौक से मध्यनगरी चौक,राघवेन्द्रराव भवन तिराहा से सिम्स तिराहा, देवकीनंदन चौक से सिम्स और बृहस्पति बाजार की ओर, गोल बाजार चौक से सदर बाजार,जेल तिराहा से बृहस्पति बाजार की ओर,लालबहादुर शास्त्री मैदान से कोतवाली चौक की ओर तक के रास्तों पर प्रतिबंध लगाया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *