दिल्ली में न्यूजक्लिक का दफ्तर सील पत्रकारों से घंटों की गई पूछताछ, 30 से ज्यादा स्थानों पर रेड की गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की पूछताछ, उर्मिलेश, औनिंद्यो, अभिसार, परंजय गुहा शामिल

दिल्ली में न्यूजक्लिक का दफ्तर सील पत्रकारों से घंटों की गई पूछताछ, 30 से ज्यादा स्थानों पर रेड की गई  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की पूछताछ, उर्मिलेश, औनिंद्यो, अभिसार, परंजय गुहा शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने यहां के ‘न्यूजक्लिक’ कार्यालय को सील कर दिया और पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजय गुहा ठाकुरता समेत इतिहासकार सोहेल हाशमी से घंटों तक पूछताछ की, लेकिन शाम को उन्हें रिहा कर दिया। सूत्रों के अनुसार, लोधी कॉलोनी में स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें 25 सवालों की सूची सौंपी, जिसमें विभिन्न विषय, जैसे उनकी अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, दिल्ली के शाहीनबाग में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन व किसान आंदोलन में भागीदारी वगैरह शामिल थे। मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र पर केंद्रित तलाशी के दौरान फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक अन्य घटनाक्रम में, संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में पोर्टल के दक्षिणी दिल्ली कार्यालय में लाया गया। सूत्र बताते हैं कि न्यूजक्लिक से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी 17 अगस्त को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए (शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 120बी (आपराधिक साजिश) सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के आधार पर की गई। एक सूत्र ने बताया कि एफआईआर में यूएपीए की धारा 16 (आतंकवादी अधिनियम), धारा 17 (आतंकवादी कृत्यों के लिए धन जुटाना), धारा 18 (साजिश) और धारा 22 सी (कंपनियों द्वारा अपराध) लागू की गई है। 30 से ज्यादा स्थानों पर यह रेड की गई। इनमें से कई पत्रकारों ने ट्वीट कर बताया है कि पुलिस ने उनके घरों में रेड डाली है और उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जताई चिंता
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने एक्स के जरिए कहा कि वह न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों एवं लेखकों के घरों पर छापेमारी को लेकर बहुत चिंतित है। उसने कहा, ‘‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों और लेखकों के घरों पर की गई छापेमारी से बेहद चिंतित हैद्घ हम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
न्यूजक्लिक पर क्या है आरोप
न्यूजक्लिक पर चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने का आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। यह वेबसाइट भारत में चीन समर्थक प्रचार के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविले रॉय सिंघम से कथित तौर पर धन प्राप्त करने को लेकर हाल में सुर्खियों में आई थी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *