गोलबाजार से निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा
कांग्रेस ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई


बिलासपुर (जीआर)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी  की  जयंती मनाई गई। उनके आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनो ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।  शहर जि़ला कांग्रेस कमेटी ने  राहुल गांधी  द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत गांधी प्रतिमा से पदयात्रा निकाली  जो मुख्य मार्ग होते हुए  गोल बाजार ,शनिचरी ,होते हुए लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में समाप्त हुई।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने गांधीजी और उनके विचारों को आत्मसात किया उनके बताए  सत्य-अहिंसा के मार्ग  पर चलकर देश मे शांति -एकता स्थापित करते हुए देश को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाया किन्तु बीते  9 वर्षो में देश की हालात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और भाजपा ने बद से बदत्तर बना दिये । समाज के सौहाद्र पर इतना प्रहार किया गया कि देश की आर्थिक ,सामाजिक तानाबाना तार तार होने  लगे । देश की स्थिति को देखते हुए आमजनों में विश्वास पैदा करने के लिए राहुल गांधी जी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है । जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है जिसके तहत शहर सहित पूरे जिले में पदयात्रा निकाली जा रही है । कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ ,सेक्टर,ज़ोन से लेकर घर घर तक जाएंगे । आज देश के दो महान पुरुषों की जयंती है ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश की आज़ादी के लिए बड़े बड़े आंदोलन किये । जिसका समर्थन और सहयोग पूरा देश ने किया किन्तु देश के अंदर कुछ तत्व ऐसे भी थे ,जो आज़ादी के विरोधी, आंदोलनों को कुचलना चाहते थे, उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस का विरोध किया उन्होंने सरदार पटेल का विरोध किया।  ऐसे देश भक्त  अंग्रेजो से पेंशन इसलिए लेते थे कि आज़ादी का विरोध करेंगे।  आज इन नापाक कर्मो को छिपाने के लिए राष्ट्रवाद के दुशाला ओढ़े सच्चाई को छिपाने के लिये इतिहास को बदलने पर आमादा है । शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का कालजयी नारा  जय जवान जय किसान   हम सभी को आत्मविश्वास और सम्मान का बोध कराता है, सेना सरहदों पर और किसान खेतो पर खून पसीना एक करके देश की  हिफाजत करते है ,किन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  भाजपा ने सेना और किसान को भी नही छोड़ा ,सेना में भर्ती लगभग नगण्य कर दिया गया और किसानों की जमीन को छिनने के लिए विधेयक ला कर उन्हें मजदूर बनाने का काम किया जा रहा था । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म , संस्कृति ,परम्परा पर विश्वास करती है ,किन्तु भाजपा द्वारा रावण दहन को मुद्दा बनाया जा रहा था ,जबकि पूर्व मंत्री को रावण दहन की जगह अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण को मारने के जरूरत है। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो रास्ता बताया है उसी पर चलते है और चलते रहेंगे , स्व बी आर यादव जी ने रावण दहन  प्रारम्भ किये थे ,उसी के अनुरूप इस वर्ष भी रावण दहन होगा ।  उन्होंने कहा लाल बहादुर शास्त्री जी का कार्यकाल बहुत छोटा रहा पर उन्होंने बड़े बड़े काम किया । 1965 में पाकिस्तान को हरा कर भारतीय सेना लाहौर तक घुस गई थी और जीते हुए भूभाग को किसी भी स्थिति में वापस देने के लिए तैयार नही थे ,जबकि केंद्र की वर्तमान सरकार नाखून कटाकर शहीद होने को आतुर रहती है , शास्त्री जी महिलाओ के जीवकोपार्जन के लिए भी चिंतित थे ,उन्होंने बस कंडक्टर और पुलिस में महिलाओं की भर्ती का मार्ग प्रशस्त किये ,किन्तु ऐसे राष्ट्रभक्त 11 जनवरी 1966 को इस दुनिया को अलविदा कह गए । पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी,विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, हरीश तिवारी, जफ़र अली, एसएल रात्रे,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, त्रिभुवन कश्यप, विनोद शर्मा, माधव ओतलवार,शेखर मुदलियार,चन्द्र प्रकाश देवरस,  जुगल किशोर गोयल,जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू,शैलेन्द्र जायसवाल,  स्वर्णा शुक्ला, शहज़ादी कुरैशी, प्रियंका यादव,चित्रलेखा कांस्कार,अफरोज खान,राम दुलारे रजक, सुनील सिंह,राजेश जायसवाल, रमाशंकर बघेल, अजरा खान,सूर्यकांत साहू,सुभाष ठाकुर,राजेन्द्र वर्मा, रामचन्द्र क्षत्री,राज कुमार अंचल, प्रीति पाटनवार,उदय सिंह  बिहारी,अब्दुल कुरैशी,मोती कूर्रे,शंकर कश्यप,गजेंद्र श्रीवास्तव, संजय यादव,जितेंद पांडेय,खुशहाल वाधवानी,राजेश ताम्रकार, हेरि डेनिएल,अजय काले, अनिल शुक्ला,रामाश्रय कश्यप,उमेश कश्यप,भजन गांधी ,विक्की आहूजा,वैभव शुक्ला,शमशेर केटी,आशीष कापसे,नवीन वर्मा,राजीव गुप्ता,कंवलजीत चावला,दिनेश सूर्यवंशी,अतहर खान,आदि उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *