गांधी के विचारों से सभी प्रभावित-अमर

बिलासपुर  (जीआर)। भारतीय जनता पार्टी ने आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाईं। इस मौके पर गांधी चौक में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शो की याद दिलाती है। गांधी जी के विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य राष्ट्रो के लाखों लोग प्रभावित है, और उनसे प्रेरणा लेते रहें है। गांधी जयंती के दिन देश में बापू को स्मरण करने के उनके संयमित एवं अनुशासित जीवन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की जाती है। श्री अग्रवाल ने कहा कि लोग उन्हें प्यार से बापू कहा करते थे गांधी जी ने देश के स्वतंत्रता के लिए लडऩे के अपने अहिंसक तरीकों के लिए जाने जाते हैं। गांधी जयंती को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्व.लाल बहादुर शास्त्री के प्रति अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में उन्हें उनकी सादगी और निर्णय क्षमता को लेकर पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में संकट के समय शास्त्री जी का दृढ नेतृत्व हमेशा याद रखा जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने गांधी जी एवं शास्त्री जी को स्मरण करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन के आदर्शो को आत्मसात करना चाहिए तथा शास्त्री के समान सादा एवं उच्च वैचारिक जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी प्रकार हमें समाज व देश के उत्थान के कार्यो में हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से किशोर राय, विनोद सोनी, अरविंद बोलर, कृष्णमोहन पाण्डेय, गोपी ठारवानी, योगेश बोले, कमल कौशिक, बल्लू हरियाणी, रंगा नादम, अमरदीप बोलर, अतुल बापते, दिनेश सिंह ठाकुर, सूरजधर दीवान, प्रदीप शुक्ला, विरेन्द्र चौधरी, बबलू पमनानी, अनिल चौहान, सुनील विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, रामेश्वर भोई, सुखदेव रजक, दीपक साहू, बिंदा कश्यप, किशोर शुक्ला, मोहन दुबे, रवि मोहोर, छेदी कश्यप, सन्नी रजक, राजू खान, मुरली बाजपेयी, राजू कश्यप, गोल्डी, ऋषि सोनी, सचिन सोनी, मनोज राही, आदित्य बोलर, बुद्धेश्वर शर्मा, रानू देवांगन, संतोष देवांगन, गोवर्धन मोटवानी, सुदर्शन रजक, महेश देवांगन, अंकित पाठक, आदित्य यादव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *