अटल के सपनो का राज्य बनाएंगे-साव, मोदी की सभा में पहुंचेंगे प्रदेश भर से एक लाख कार्यकर्त्ता और जनता
बिलासपुर। प्रधानमन्त्री मोदी कल बिलासपुर में परिर्वतन रैली की सभा को सम्बोधित करेंगे इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दावा किया की एक लाख कार्यकर्त्ता और जनता मोदी को सुनने पहुंचेंगे मोदी सरकार की उपलब्धि बताते हुए साव ने कहा की चंद्रयान, जी 20और महीला बिल ये तीन सरकार की बड़ी उपलब्धि है जी 20में विदेशी राजनेताओं ने हमारी संस्कृति देखी ये बड़ी उपलब्धि है। परिर्वतन रैली को पीएम मोदी सम्बोधित करेंगे। यात्रा ने 90 विधानसभा के पचास लाख लोगो सेप्रत्यक्ष सहभागिता हुई है। पीएम मोदी को देखने और सुनने लाखो लोग सभा में आएंगे। साव ने लोगो को अटल बिहारी बाजपेयी का शासन याद दिलाया और कहा की अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तिसगढ़ बनाया है हम उनके सपनों का राज्य बनाएंगे। बार-बार ट्रेनें रद्द किए जाने के बात पर कहा कि ट्रेनों के बेहतर परिचालन के लिए कार्य किया जा रहा है इसलिए ट्रेनों रद्द करना परा अब ज्यादातर ट्रेन पटरी पर आ गई है,बाकी भीं धीरे धीरे आ जायेगी। साव ने कहा कार्यकर्ताओ में उत्साह है परिर्वतन की प्रचंड वेग चल रहीं है, कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ आक्रोश है। साव ने आयोजन को सफल बनाने की कार्यकर्ताओ से अपील की, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक रजनीश सिंह, विधायक शिवरतन शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा, विधायक कृष्णमूर्ती बांधी, हर्षिता पांडे, रामदेव कुमावत, साहित अन्य नेता मौजूद थे।

