दुकानों का शटर तोडक़र चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,12 लाख 50 हजार नगदी,साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद, दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी को अंजाम देकर भिलाई में छुपा था

दुकानों का शटर तोडक़र चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,12 लाख 50 हजार नगदी,साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद, दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी को अंजाम देकर भिलाई में छुपा था

बिलासपुर। सिविल लाईन पुलिस व एसीसीयू टीम बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। मुख्य चोर लोकेश श्रीवास को गिरफ्तार होते ही उसके कब्जे से लगभग 12 करोड़ का सोना एवं हीरे का सामान तथा 12 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किया गया हैं। मुख्य आरोपी को दुर्ग भिलाई से गिरफ्तार किया गया हैं। 28 अक्टूबर को ही सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर टीम द्वारा आरोपी के साथी शिवा चन्द्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार किया गया था। रेड कार्यवाही में दिल्ली पुलिस का सहयोग रहा।
पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर 2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 बड़ी दुकानों एवं 25अगस्त 2023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 बड़ी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोर को पकडऩे हेतु अलग-अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया।
जिसे पकडऩे हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिस्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुए थी। जो 28 सितंबर 2023 को घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया कि सूचना पर रेड कार्यवाही की गई जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिडक़ी से कूद कर भाग गया।
शिव चन्द्रवंशी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास के साथ रहकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रूपये की मशरूका बरामद किया गया। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू व सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृतिनगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी गए 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई।
लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बलाया. एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकानों पूजा ग्रीन अपार्टमेंट, सस्कृति रेडिमेंट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर, तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 दुकानों प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स, एवं टाईम मैलेस में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पूछताछ जारी है, और भी खुलासे होने की संभावना है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश लेण्डे अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप, एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव, प्रआर देवमून पुहूप, आरक्षक तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, तदबीर पोर्ते, विकास राम, बोधुराम, प्रशांत सिंह एवं दिल्ली पुलिस का विशेष योगदान रहा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *