मोदी की आमसभा आज साइंस कॉलेज मैदान में

मोदी की आमसभा आज साइंस कॉलेज मैदान में

बिलासपुर। राज्य की सत्ता में वापसी के लिए प्रदेश भाजपा ने बस्तर और जशपुर आदिवासी अंचल से दो परिवर्तन यात्रा निकाली हैं। दोनों ही यात्रा का शनिवार को बिलासपुर में समापन होना है। समापन अवसर पर विजय संकल्प रैली व सभा का आयोजन किया गया है।
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे साइंस कालेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले 24 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी। छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की यह तीसरी सभा होगी। बस्तर के दंतेवाड़ा और जशपुर से निकली परिवर्तन रथ बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घुम रही है। शनिवार की सुबह बिलासपुर पहुंचेगी। दिग्गज भाजपा नेताओं की मौजूदगी में परिवर्तन यात्रा का औपचारिक समापन होगा। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में बीते दो दिनों से प्रचार रथ के जरिए भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी की साइंस कालेज मैदान में होने वाली सभा में शामिल होने गांव-गांव प्रचार कर रहे हैं इसका प्रभावी असर भी दिखाई दे रहा है। प्रचार रथ के जरिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी भी दे रहे हैं। जिले के अजाजजा व ओबीसी बहुल इलाके में प्रचार रथ के जरिए माहौल बनाने की कोशिश भाजपाई कर रहे हैं।

सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता
साइंस कॉलेज मैदान में कल होगी पीएम मोदी की आमसभा सभा स्थल का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी के नेता साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी के लिए बनाए गए मंच,आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठक व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था सहित सभा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, विधायक कृष्णमूर्ती बांधी सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे। कल सुबह साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा होगी,जहां बिलासपुर संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से लाखों कार्यकर्ता आएंगे जहा आज भाजपा के नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *