भाजपा के स्थान पर ईडी और आईटी से होगा मुकाबला : भूपेश

भाजपा के स्थान पर ईडी और आईटी से होगा मुकाबला : भूपेश

बलौदाबाजार। आज बलौदाबाजार में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में कांग्रेस के सभी 306 बूथो के प्रभारी सेक्टर, प्रभारी एवं जोन प्रभारियों की सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी प्रागंण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैंज के साथ पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से खचाखच भरें सभा स्थल पर भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र की सरकार को जमकर आड़े हाथो लिया। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने भाषण की शुरूआत में 2018 के विधानसभा चुनाव पूर्व हुए संकल्प शिविर को याद करते हुए कहा कि तब मै प्रदेश अध्यक्ष के नाते सम्मलित हुआ था आज सीएम बनकर आया हूं। ये सब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विशेष प्रयासों से हुआ। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार के चुनाव के पहले उनके वादों की याद दिलाते उन्होने कहा कि रमन सरकार चुनावों के पहले राशन कार्ड का खेल करती थी चुनावों के बाद सत्यापन के नाम पर राशन कार्डो को काटने का कार्य करती थी। उन्होने प्रदेश सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरी सरकार ने प्रदेश के बस्तर से लेकर सरगुजा तक चहुमुखी विकास के कार्य किए है। उन्होने कहा आज देश में छ.ग. प्रदेश की अलग पहचान कायम हुई है। आज हमारी संस्कृति वापस जिंदा हुई है। उन्होने कहा कि आज छ.ग. में लोग हरेली, तीजा, पोला, तिहार, फिर से मनाने लगे है। आज लोगो को अपने पांरम्परिक भोजन को सार्वजनिक रूप में खाने में कोई हीन भावना नहीं होती। लोग छत्तीसगढ़ के पांरम्परिक भोजन पहनावा और त्यौहार जो 15 साल के भाजपा शासन में गायब हो गए थे आज पुन: अपनी पहचान प्राप्त किए है।
उन्होनें बीते दिनों प्रदेश के कांग्रेस नेतागणों एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं करीबियों पर हुई ईडी और आईटी की कार्यवाही पर कहा कि केन्द्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी इन्ही की मदद से 2023 का चुनाव लडऩा चाहती है। किंतु हम भाजपा के इन नए सहयोगी संगठनों की कार्यवाही से डरने वाले नहीं है। 2018 के पूर्व भी रमन सरकार ने मेरी गिरफ्तारी की थी तब वे 15 सीटो पर रह गए थे यदि 2023 में भी उन्हे यही करना है तो करके देख ले इस बार 15 सीेटे भी छत्तीसगढ़ की जनता इन्हे नहीं देगी। उन्होने कहा हमारे प्रदेश के समस्त खनिज संसाधनों पर केन्द्र की मोदी सरकार अपने चहेते उघोगपति अडानी जैसे लोगों का कब्जा कराना चाहती है। इनकी इस कुचेष्टा के पूरे नहीं होने का एक मात्र कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। हम हमारे प्रदेश के संसाधनों को बेचने नहीं देगे चाहे कितनी ही ईडी और आईटी की कार्यवाही कर ये हम पर दबाव बनाने का प्रयास कर ले।
इसके पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैंज ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने भूपेश सरकार के कार्यो और प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के 15 वर्षो के शासन में बस्तर में लोग बैंक, स्कूल और सडक़ों की कल्पना भी नही करते थे। आज बस्तर से लोग भूपेश बघेल से अपने क्षेत्रों में बैंक, खुलवाने शिक्षा के लिए स्कूल खुलवाने की तथा सडक़ों की मांग करते है। भूपेश सरकार ने बस्तर क्षेत्र को नक्सलवादियों के आंतक से मुक्त कराने का कार्य किया तथा आदिवासी समाज को प्रगति एवं उन्नति के मार्ग में अन्य लोगों के साथ चलने के लिये प्रेरित किया है। उन्होने कहा कि देश में मणिपुर आज लगभग 150 दिनों से दो वर्गो के बीच में संघर्ष जारी रहा हरियाणा के गुरूग्राम आदि शहरों दंगे हुए किंतु देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को वहां लगी आग को रोकने का समय नहीं मिलता किंतु हमारे शांत छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनावो को देखते हुए झूठ फैलाने एवं झूठी वाहवाही लेने का समय मिल जाता है। दीपक बैंज ने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की सरकार के कार्यो से अत्यंत प्रसन्न है साथ ही कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी इस प्रदेश में विकास के कार्य प्रभावित नहीं हुए। आज पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी की दर हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में है ये हमारे लिए गौरव का विषय है। यहा के किसान आज खुश है उन्हे उनकी फसल का उचित मूल्य बिना किसी कमीशन खोरी के सीधे उनके बैंक के खाते मेें मिल रही है तथा 15 वर्ष के कमीशन खोर सरकार के शासन से उन्हे मुक्ति मिली है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में लगभग 30 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। संकल्प शिविर में पूरे विधानसभा से लगभग 4500 कार्यकर्ता पहुचेे थे जिनमें जमकर जोश एवं उत्साह, उर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन बलौदाबाजार भाटापार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर केे द्वारा किया गया। आज के सफल आयोजन के लिये प्रदेश केे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेेत सभी वरिष्ठ नेतागणों ने हितेन्द्र ठाकुर एवं सहयोगी टीम की जमकर सराहना की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अबकी की बार 75 पार का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा बिलाईगढ विधायक चन्द्रदेव राय, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, जिला प्रभारी प्रेम सिंह जायसी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव परमेश्वर यदु, सीमा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, दिनेश यदु, राकेश वैष्णव, शारदा सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम गिरी, रूपेश ठाकुर, धनेश्वर वर्मा, देवादास टंडन, बलदाउ साहू, संदीप पाण्डेय, सूर्यकांत वर्मा, शैलेन्द्र बंजारे, राम गिडलानी, अयाज अहमद फारूकी, उमेश जैन, मोतीराम वर्मा, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, ललिता यदु, के.के. वर्मा, पदमेश्वरी साहू, कालिन्द्री वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *