मेरे खिलाफ विजय बघेल नहीं ईडी चुनाव लड़ रही-भूपेश बघेल, मैने अडाणी को खदान नहीं दिया इसलिए पड़ रहे छापे, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलूंगा,कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट देगी निष्ठा व ईमानदारी से जिताउंगा
बिलासपुर,बिल्हा में कांग्रेस का संकल्प शिविर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर विधानसभा मैं जीत के लिए कहा की केंद्र की सरकार ने पहले रेलवे का सत्यानाश किया अब एसईसीएल का सत्यानाश करने जा रही है हमने एक मुट्ठी कोयला अदानी को नहीं लेने दिया और आठ खदान की नीलामी को रोक दिया और यही कारण है कि प्रदेश में लगातार छापा की कार्रवाई की जा रही है। उनकी दाल नहीं कर रही है। बूथ कमेटियों से कहा कि कि हम सबको सभी बूथ में जाकर लोगों से मुलाकात कर गरीब किसान महिलाओं के हित में तथा गांव एवं शहर के विकास के लिए वोट डलवाना नहीं तो मतदान केंद्र में वीवीपेड में अदाणी निकलेगा। खदान और रेलवे स्टेशन को बचाने के लिए और देश की रक्षा के लिए हमें लड़ाई लडऩा है।

आज त्रिवेणी परिसर में बिलापुर विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी के यहां यदि ईडी और आईटी का छापा पड़ता है तो सभी के लिए खड़ा होने खड़े होना है । प्रदेश में अब तक 33 विधानसभा में कांग्रेस का संकल्प शिविर हो है। उन्होंने यह भी कहा कि चुका यह लड़ाई छत्तीसगढ़ महतारी के लिए और अस्मिता की लड़ाई के लिए है । छत्तीसगढ़ की लड़ाई सबको मिलकर लडऩा है। दो माह बाद ईडी आईटी यहां नहीं दिखेंगे। हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं ईडी आईटी से है। उन्होंने कांग्रेस के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी ताकत को बचा कर रखो और एसईसीएल खदान को बचाने के लिए मुख्यालय का घेराव भी करना है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सभी बूथ कमेटियों को शपथ दिलाई की नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे तथा पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी विधानसभा चुनाव में उसे जीतने के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। आज बिलासपुर विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इसी ईडी आईटी लोकतंत्र के लिए खतरा है इससे हमें लडऩा है। मेरे खिलाफ विजय बघेल नहीं ईडी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा है मैरे मुख्यमंत्री रहते हुए हमारी सरकार अदानी को छत्तीसगढ़ में कोयला खदान नहीं दिया उनकी आठ खदानें को हमने रोक दिया है। इसलिए इडी और आईटी का छापा पड़ रहा है। उन्होंने युवा कांग्रेस के लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए तथा युवाओं को रोजगार देने के लिए अब कोयला बचाने के लिए हमें एसईसीएल मुख्यालय का घेराव भी करना होगा।आज भाजपा केंद्र की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है आज आज के संकल्प शिविर में विधायक शैलेश पांडे ने आभार जताते हुए कहा कि बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में काम करेंगे और भूपेश है तो भरोसा है और भरोसे की सरकार फिर से बनाएंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने संकल्प शिविर को लेकर जानकारी दी। आज मुख्यमंत्री के साथ मंच पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, विधायक शैलेश पांडे पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्रीवास्तव अटल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक चुन्नीलाल साहू पूर्व महापौर राजेश पांडे, अनिल टाह, अभय नारायण राय, नरेंद्र बोलर, मनहर इनग्रेट मेंक्लाउड कमला मनहर पिंकी बत्रा सीमा धितेश के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला कांग्रेस के अध्यक्ष सभापति शेख नजीरुद्दीन शेरू असलम रंजीत सिंह राजेश शुक्ला समीर अहमद अमित दुबे सीमा पांडे अखिलेश पार्टी आशा सिंह आशा पांडे पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेई आदि मौजूद थे।
कद्दावर मंत्री को हरा कर शैलेष विधायक बने-दीपक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि दोबारा कांग्रेस के सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को जाकर राज्य सरकार की योजनाओं को बताना होगा। उन्होंने कहा है कि 5 साल में हमने बस्तर के लोगों को अधिकार दिया और 15 साल में भाजपा ने लोगों को ठगा । एक समय था लोग जब बस्तर जाने से छत्तीसगढ़ को मणिपुर और हरियाणा जैसे नहीं जलते देंगे। छत्तीसगढ़ को जलाना चाहती है भाजपा । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो भाजपा को नहीं आने देना है । हमने 5 साल में 40 लाख लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया और इन्हें 15 साल में एक लाख को भी गरीबी रेखा से ऊपर नहीं किया अपना बूथ मजबूत होना चाहि। भाजपा मुख्यमंत्री को डराना चाह रही है जब हम जीराम घाटी की गोली से नहीं डरे तो उनसे क्या डरेंगे कोईममाची का लाल लाल हमें चुनाव जीतने से नहीं रोक सकता। लेकिन घर बैठे हम चुनाव नहीं जीत सकते दीपक भाई ने कहा बड़े-बड़े मंत्री को हराकर बिलासपुर में विधायक शैलेश पांडे यहां से विधायक बने। यहां से 26 लोग टिकट के दावेदार हैं। जीतने वाला प्रत्याशी हम हम यहां से देंगे कार्यकर्ताओं की पसंद का होगा और इस बार 75 पर होगा ।
कहा कैसे वोट लेना है राजेश ने समझाया
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार राजेश तिवारी ने कहा है कि हमारे छोटे-छोटे के लोग कई लोगों को हम पहचानते भी जानते तो हम लोग उनको है । इस देश में हर जगह कहीं पर देश में भी काम करने गए हैं 34 वर्ष से वहां पर सरकार नहीं है लेकिन हर गांव में आपको कांग्रेस के लोग मिलेंगे ट्रांसफर साथ जुडक़र पार्टी को जिंदा रखने का काम किया पिछले में आप सबसे निवेदन करना चाहता हूं चुनाव के समय में हम वोट के साथियों को जो काम करने की जरूरत है और जो सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है जिसको हम लोग भुला देते हैं वह मतदाता सूची हम सब यहां पर भी जो लोग हैं और सामने भी है और तमाम लोग यहां पर उपस्थित हैं कोई भी वोटर लिस्ट को देखने का काम नहीं करता हम इस बात को नहीं मेरा नाम वोटर लिस्ट है कि नहीं मेरे परिवार के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं कोई राजनीतिक दल के द्वारा या तो चुनाव आयोग के द्वारा जो बना जो है वह जो है पर्ची पहुंचने का काम करता है। बूथ में पता चलता है कि नाम मतदाता सूची में है कि नहीं यह वार्ड कमेटी क्या बना है यहां पर सेक्टर है अच्छा बहुत-बहुत अध्यक्ष अच्छी बात है कि कुछ सीनियर लोग भी मेरा सबसे निवेदन है कि 2 तारीख से मतदाता सूची परीक्षण का काम चालू हो चुका है इतने दिन निकल गए 31 तारीख था लेकिन अब 10 दिन और जो है इसकी वृद्धि हो गई है 10 दिन का और समय है पांडे जी एक बार आप देख लीजिएगा फिर आप बैठक करेगा। नाम जोडऩे का काम कर रहे हैं। आपको पता होगा कि आपका पड़ोस का व्यक्ति किसको वोट देता है वह देखकर की भाई यह वोट हमको हमेशा मिलते हैं इस घर का वोट मिलता है इस घर का वोट नहीं मिलता इस दुकान वाले का वोट मिलता है ।

