नारी शक्ति को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री मोदी का हर स्तर पर प्रयास- अरुण साव, छत्तीसगढ़ के बेटों ने भी चंद्रयान 3 मिशन में अहम भूमिका निभाई, प्रदेश के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम में शामिल हए। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर अरुण साव ने कहा कि यह कार्यक्रम मोदी के मन की बात इस नाम से अब प्रचलन में आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को देश के उपलब्धियों से जोडऩे का काम किया है। इन्ही प्रयासों से भारत का हर एक नागरिक अब भारत के लिए कुछ करने की इच्छा मन में रखता है। साव ने कहा कि वास्तव में यह कार्यक्रम हर एक भारत वासी के लिये है। पीएम मोदी के मन की बात से देश के करोड़ों लोगों को जीवन में कुछ करने आगे बढऩे के लिए प्रेरणा देती है। देश की जनता को मोदी जी हर बार नया संकल्प नया काम दिया साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस देश की जनता को देश के हर एक कार्य में जोडऩे का प्रयास में लगे हैं। छोटे छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को भारत मेरा है। भारत देश के साथ भावनात्मक जुड़ाव में वृद्धि करने के लिए प्रयास करते हैं। इसके पूर्व 30 जुलाई को मन की बात के 103वें एपिसोड में मेरी माटी- मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई। जिसके असर पूरे देश में दिखा। अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी किसी को हार मानने नहीं देते। सफलता के लिए उत्साहवर्धन बेहतर तरीके से करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं संकल्प के सूरज चाँद पर भी उगते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-2 के असफल होने पर किस तरह से इसरो के वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया था।
यह हम सबने देखा ही है। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज भारत ने चंद्रयान 3 के माध्यम से जो सफलता पाई है, यह भारत के करोड़ों युवाओं के लिए लिए एक स्प्रीट का प्रतीक बन गयी है। भारत की बेटियां हर क्षेत्र में आगे, अंतरिक्ष को दे रहे चुनौती, छत्तीसगढ़ के युवाओं ने भी बढ़ाया मान साव ने बताया कि मोदी ने मन की बात के माध्यम से आज भारत की बेटियां किसी भी देश से पीछे नही हैं। भारत की बेटियां अब अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। चंद्रयान-3 में कई महिला वैज्ञानिकों की भूमिका अहम रही।
वहीं छत्तीसगढ़ के बेटे विकास श्रीवास(बिलासपुर), मिथलेश साहू(बालोद), अनिल जयसवाल(कवर्धा) व भरत कुमार(चरोदा) ने भी अहम भूमिका निभाई है। अरुण साव ने कहा कि कुछ लोग इस कार्यक्रम को राजनीति से जोडक़र देखते हैं। जबकि यह शुद्ध रूप से भारत के लोगों की बात है। प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से जुड़ते हैं। जब एक प्रधानमंत्री अपने देश के एक छोटे से स्टार्टअप करने वालों कि सफलता की चर्चा करता है तो करोड़ों युवाओं को आगे बढऩे के लिये प्रेरणा मिलती है। किसान हो या मज़दूर प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में सबकी बात करते हैं।

