पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की फेसबुक आईडी हैक कर मांग रहे पैसे,थाने में की शिकायत
बिलासपुर। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नाम की फेसबुक आईडी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है, इस संबध में जानकारी मिलने के पश्चात श्री अग्रवाल के आईटी सेल से सह मीडिया प्रभारी दस्तगीर भाभा द्वारा सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई व जल्द से जल्द हैकर को पकड़ने की बात कही।

