19 ट्रेनें फिर रद्द, बिलासपुर–नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रोनिक, गोंदिया स्टेशन में इंटरलोकिंग का कार्य,परिचालन प्रभावित

19 ट्रेनें फिर रद्द, बिलासपुर–नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रोनिक, गोंदिया स्टेशन में इंटरलोकिंग का कार्य,परिचालन प्रभावित

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु हावड़ा-मुंबई मैन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रोनिक, गोंदिया स्टेशन में इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 25 अगस्त, 2023 को 09.00 बजे से 26 अगस्त, 2023 को 03.00 बजे तक अर्थात 18 घंटे का किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
रद्द होने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08704 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
8. दिनांक 26 अगस्त, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
9. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08767 रायपुर –इतवारी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 26 अगस्त, 2023 को इतवारी से चलने वाली 08768 इतवारी- रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को अंतागढ़ एवं रायपुर से चलने वाली 08815/08816 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
12. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को अंतागढ़ एवं रायपुर से चलने वाली 08834/08833 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
13. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया डेमू स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 25 अगस्त, 2023 को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा डेमू स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के द्धारा भोपाल रेल मण्डल के अंतर्गत इटारसी–भोपाल सेक्शन में पोवारखेड़ा एवं जुझारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच फ्लाईओवर को जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 23 से 28 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
रद्द होने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 23 से 26 अगस्त, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 24 से 27 अगस्त, 2023 को भोपाल से चलने वाली 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 23, 25, 26 एवं 27 अगस्त, 2023 को इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. दिनांक 24, 26, 27 एवं 28 अगस्त, 2023 को छिंदवाडा से चलने वाली 19344 छिंदवाडा-सिवनी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *