कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति के अकबर चेयरमैन, चौबे, डहरिया, जग्गी सहित 23 सदस्य
रायपुर। प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 23 सदस्यों की घोषणा की है। इसमें मंत्री अकबर को चेयरमैन बनाया गया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति में मो. अकबर- सभापति, सदस्य-रविंद्र चौबे, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेन्द्र साहू, फूलो देवी नेताम, शैलेश पांडे, अरुण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारिकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नी लाल साहू, इदरीश गांधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेंद्र जग्गी, वाणी राव, शेष राज हरबंस, आकाश शर्मा शामिल है। वहीं चुनाव प्रबंधन समिति में डॉ. शिव कुमार डहरिया- अध्यक्ष, रामगोपाल अग्रवाल- संयोजक और अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकियत सिंह गैदु, गजराज पगारिया को स्थान दिया गया है।
धनेंद्र को डिसिप्लिनरी, ताम्रध्वज साहू को प्लानिंग की जिम्मेदारी
डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी में धनेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। 9 सदस्यों को इसमें जगह दी गई है। वहीं प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी के लिए ताम्रध्वज साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 18 कांग्रेस नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं।

राजनीतिक मामलों की समिति गठित, सैलजा बनाई गईं अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति गठित कर दी है।जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समिति की अध्यक्ष बनाई गईं हैं कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ। चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मो. अकबर, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, आदिम जाति मंत्री मोहन मरकाम, महिला-बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, सह-प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का, चंदन यादव, विजय जांगिड़, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, महिला, यूथ और एनएसयूआई अध्यक्ष शामिल हैं।

