मणिपुर जल रहा, प्रधानमंत्री मजाक के मूड में,भरोसे के सम्मेलन में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े

मणिपुर जल रहा, प्रधानमंत्री मजाक के मूड में,भरोसे के सम्मेलन में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े

जांजगीर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मणिपुर और संसद में सदन की कार्यवाही पर यहां कहा कि मणिपुर जल रहा है, 5 हजार घरों को आग लगाई गई, हजारों लोग घर छोडऩे को मजबूर हैं और संसद में प्रधानमंत्री मजाक के मूड में दिखाई पड़ते हैं। राहुल गांधी मणिपुर पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों से मिले। हमारे कई सांसद मणिपुर पहुंचे संसद में सवाल उठाए पर प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नही दिया। ये बस कांग्रेस और गांधी परिवार का मजाक उड़ाते रहे। श्री खडग़े ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। गरीबों और विकास के काम पर केंद्र सरकार कुछ सोचती।
कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री खडग़े ने आगे कहा कि आजादी के बाद हमारी सरकार ने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। भांखड़ा नांगल, हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। किसानों का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने न्याय योजना चलाई। छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्याय योजनाओं से समाज के अलग अलग वर्गों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया था उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी यहां आकर झूठ बोलकर जाते हैं कि किसानों का धान केन्द्र सरकार के पैसों से खरीदी जा रहा है। हमारी सरकार मजदूरों को 7 हजार सालाना दे रही है। गरीबों का चावल खाने का काम बीजेपी ने किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दीपक बैज, श्रीमती ज्योत्सना महंत, मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, कवासी लखमा, उमेश पटेल, मोहन मरकाम, गुरु रुद्रकुमार, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
विकास कार्यों के बारे में भूपेश बघेल ने दी मल्लिकार्जुन खडग़े को जानकारी
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में श्री खडग़े को जानकारी दी।
467 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात
सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य अतिथि श्री खडग़े ने जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्यो की सौगात दी। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने जांजगीर में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भरोसे के सम्मेलन में 627 हितग्राहियों को चिटफंड कंपनियों में उनके द्वारा निवेश की गई 44 लाख 56 हजार रुपए की राशि वापसी का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही अन्य हितग्राहियों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सहायता राशि और सामग्री वितरित की गई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *