4 अगस्त तक जेल में रहेंगी आईएएस रानू साहू, ईडी ने नहीं मांगी रिमांड, कोल लेवी स्कैम मामले में हुई थी गिरफ्तारी

4 अगस्त तक जेल में रहेंगी आईएएस रानू साहू, ईडी ने नहीं मांगी रिमांड, कोल लेवी स्कैम मामले में हुई थी गिरफ्तारी

रायपुर। कोल लेवी स्कैम मामले में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू अब 4 अगस्त तक जेल में रहेंगी। उन्हें मंगलवार को रायपुर में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट में ईडी ने कहा कि हमारी पूछताछ पूरी हो गई है। हमें और रिमांड नहीं चाहिए। जिसके बाद सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साहू को सीधे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। शनिवार को रानू साहू को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद उन्हें उसी दिन कोर्ट में पेश किया गया थाए जहां कोर्ट ने 25 जुलाई तक ईडी को रिमांड दी थी। हालांकि ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड ही दी थी। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस आफिसर हैं,जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले आईएएस समीर बिश्नोई को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था, जो अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में टीम ने छापेमारी की थी। इसमें मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर.फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है। रानू साहू इस समय कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। ईडी ने शुक्रवार को ही कुछ अन्य कारोबारियों और नेताओं के यहां भी दबिश दी थी।
ईडी के वकील ने कहा था-सहयोग नहीं किया
इसे पहले ईडी के वकील सौरभ पांडे ने कहा था कि कोल लेवी स्कैम में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनसे पहले भी पूछताछ होती रही है लेकिन उन्होंने कभी सहयोग नहीं किया। हर बात में डोजिंग आंसर दिया।विटनेस और डॉक्यूमेंट के वैरिफिकेशन के लिए उनसे पूछताछ की जानी थीए लेकिन हर बार यही कहा कि कुछ नहीं मालूम।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *