छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत सीईओ के तबादले,आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत सीईओ के तबादले,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत तबादला किया है। इसमें 14 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आज 25 जुलाई को आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें हिमांशु गुप्ता जनपद पंचायत तखतपुर जिला बिलासपुर से अकलतरा जांजगीर चांपा,बीआर वर्मा बिल्हा बिलासपुर से कुरूद धमतरी, सत्यव्रत तिवारी अकलतरा जांजगीर चांपा से तखतपुर बिलासपुर, कुमार सिंह मस्तूरी बिलासपुर से आरंग रायपुर, किरण कुमार कौशिक आरंग से धमधा दुर्ग,आरएस नायक डभरा जांजगीर चांपा से सहसपुर लोहारा कबीरधाम, प्रदीप प्रधान पिथौरा महासमुंद से पथरिया मुंगेली ,क्रांति ध्रुव साजा बेमेतरा से सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा, राजेंद्र कुमार पडौती गुरुर जिला बालोद से मगरलोड जिला धमतरी, रोशनी भगत खैरागढ़ से अभनपुर रायपुर, प्रकाश मेश्राम धमधा दुर्ग से गुरुर बालोद,पन्नालाल ध्रुवे कवर्धा से साजा बेमेतरा,संदीप शाह पोयाम मालखरोदा जांजगीर चांपा से पिथौरा महासमुंद और प्रज्ञा यादव को पामगढ़ जांजगीर-चांपा से बरमकेला रायगढ़ पदस्थ किया गया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *