IAS रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने विशेष अदालत में किया पेश

IAS रानू साहू  गिरफ्तार, ईडी ने विशेष अदालत में किया पेश

रायपुर। ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को ईडी की टीम ने रानू साहू समेत कई अधिकारियों और नेताओं के यहां छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद रानू साहू को अरेस्ट किया गया है। ईडी ने आज आईएएस रानू साहू को रायपुर की विशेष अदालत में पेश कर दिया है।
रानू साहू की तरफ से पैरवी करने के लिए वरिष्‍ठ वकील फैजल रिजवी भी पहुंच गए हैं। ईडी रानू साहू को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
बताया जा रहा है कि रानू साहू की तरफ से पैरवी करने पहुंचे वकील रिजवी ईडी की चार्जशीट का अध्‍ययन कर रहे हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *