मुख्यमंत्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने रतनपुर पहुंचकर किये मां महामाया के दर्शन
प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना की।

बिलासपुर (जीआर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि के दूसरे दिन रतनपुर स्थित माँ महामाया के दरबार दर्शन करने पहुँचे। जहाँ उन्होंने विधि विधान से माँ महामाया की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शारदीय नवरात्र की द्वितीया अवसर पर आज सिद्ध शक्तिपीठ रतनपुर मां महामाया मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां महामाया  का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर करीब 3:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में बने हेलीपैड पर लैंड हुआ। उनके साथ प्रदीप शर्मा और गिरीश देवांगन भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। मंदिर के पुजारी पंडित सूरज मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना कराई । मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।  पूजा अर्चना के पश्चात दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया, जिसके बाद कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात की कार्यालय में बैठकर पदाधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री लौट गए।


इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सपत्नीक रतनपुर पहुंचे थे। उन्होंने भी मंदिर में देवी दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे चैतुरगढ़ महिषासुरमर्दिनि मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो गए।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत का स्वागत किया और मंदिर प्रबंधन की जानकारी दी।
इस दौरान तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडेय समेंत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *