आरपीएफ ने 64 किन्नरों पर की कार्रवाई

बिलासपुर , (जीआर)। रेलयात्रियों को किन्नरों द्वारा परेशान किये जाने पर रेलयात्रियों ने रेल मदद ट्वीटर एवं सोशल मीडिया में किन्नरों की शिकायत की। जिसके बाद रेलवे ने अभियान चलाकर रेल यात्रियों को परेशान करने वाले 64 किन्नरों पर कार्रवाई की।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री ट्रेनों में रेल मदद ट्वीटर एवं सोशल मीडिया से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि किन्नरों के द्वारा यात्रियों से यात्रा के दौरान पैसे की मांग कर परेशान किया जा रहा है और ट्रेनों का बीच सेक्शन में चेन पुलिंग करके उतर जा रहे हैं। इस शिकायत पर अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त /रेसुब./बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर एवं रायपुर मण्डलों के मण्डल सुरक्षा आयुक्तों को दो अलग अलग टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर दोनो मण्डलों के द्वारा सात सितम्बर से 21 सितम्बर तक दुर्ग से बिलासपुर एवं बिलासपुर से दुर्ग तक यात्री गाडिय़ों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत 64 किन्नरों पर कार्यवाही करते हुए रेलवे अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। किन्नरों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही करने हेतु तीनों मण्डलों को निर्देशित किया गया है।

