मंगला चौक के पास 3 मंज़िला बिल्डिंग गिरी, शहर विधायक शैलेश पांडे,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,पूर्व महापौर राजेश पांडे ने की मुआवजे की मांग, जांच समिति गठित,3 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

मंगला चौक के पास 3 मंज़िला बिल्डिंग गिरी, शहर विधायक शैलेश पांडे,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,पूर्व महापौर राजेश पांडे ने की मुआवजे की मांग, जांच समिति गठित,3 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

बिलासपुर। आज शनिवार की सुबह मंगला चौक पर 3 मंज़िला कांप्लेक्स नाला निर्माण की लापरवाही से धराशायी हो गया।इस कॉम्प्लेक्स में एक मेडिकल स्टोर और एक जूलरी शॉप संचालित होता है। था।
दुकान के बाहर ही नगर निगम का नाला निर्माण का कार्य चल रहा था जिसमे बेतरतीब खुदाई की वजह से बिल्डिंग को नुकसान हुआ और आज सुबह करीब 6 :30 बजे भवन धराशायी हो गई सूचना मिलने पर सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारी सूचना के बाद भी 1-2 घंटे विलंब से मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नही है लेकिन मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है जिसके बाद अंदर क्या सामान है या कोई दबा तो नही है पता चल पाएगा।
आप को बतादे की मंगला चौक में विशाल गुप्ता अपनी श्रीराम मेडिकल के नाम से दुकान संचालित करते है, जिसके बाहर और चौक पर नगर निगम बरसात के मद्देनजर नाला का निर्माण करा रही है यह काम निगम के प्रवीण शुक्ला के जिम्मे है जिसके ठेकेदार कमल ठाकुर है, दुकान संचालक ने 2 दिन पहले ही बेतरतीब खुदाई और लापरवाही पूर्वक बन रही नाली निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत की थी कि नाली निर्माण खुदाई से उनकी दुकान की नींव और दीवार कमजोर हो रही है कभी भी कोई हादसा हो सकता है कल निगम अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने मौका मुआयना कर चले गए लेकिन इस मामले में कुछ नही किया नतीजन भवन मालिक को जिसका डर था वही हुआ और पूरी बिल्डिंग आज गिर गयी। भवन मालिक ने इस मामले में थाने में इसकी शिकायत कर जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की है।शैलेश पांडे ने की मुआवजे की मांग
मंगला चौक राणी सती गेट के पास हुई दुर्घटना की जानकारी सुनकर शहर विधायक शैलेश पांडे कथा कई नेता नगर निगम कार्यालय विकास भवन जा पहुंचे। वहां उन्होंने निगमायुक्त से गिरकर ध्वस्त हुए भवन से दवा का काम करने वाले मेडिकल दुकान संचालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। पूर्व महापौर राजेश पांडे, राकेश शर्मा तथा शेखर मुदलियार भी शामिल रहे।अमर अग्रवाल ने कहा मुआवजा दे शासन
मंगला चौक के पास 3 मंजिला भवन भरभराकर गिर गय। इसकी जानकारी होने के पश्चात पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मौके पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़ित लोगों से मुलाकात की और प्रशासन से मांग की इन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान अमर अग्रवाल के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत पूर्व पार्षद श्याम भाई पटेल भी मौजूद रहे।मंगला चौक पर 3 मंजिला दुकान गिरने के मामले में जांच समिति हुई गठित
मंगला चौक पर 3 मंजिला दुकान गिरने के मामले में निगमायुक्त ने जांच समिति का गठन किया है, जांच समिति में निगम के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों को शामिल किया गया है, 3 दिन में समिति अपनी जांच रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को प्रस्तुत करेगी। उसके आधार पर मकान गिरने से व्यापारी को होने वाली क्षति का मुआवजा उसे प्रदान किया जाएगा। निगमायुक्त ने दुकान संचालक को तत्काल सहायता के रूप में 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है.

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *