मोदी प्रवास के मद्देनजर पहुंची एसपीजी-टीम

मोदी प्रवास के मद्देनजर पहुंची एसपीजी-टीम

रायपुर। पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसपीजी की टीम आज शाम तक रायपुर पहुंची। इधर, राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा के प्रभारी एडीजी प्रदीप गुप्ता को राज्य सरकार की तरफ से पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए राज्य पुलिस के गुप्तचरों के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की भी सक्रियता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पीएचक्यू ने विशेष रुप से रायपुर और इसके पड़ोसी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सूत्रों के अनुसार जिलों को लगातार अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम ऐसे समय में आ रहे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा भी पीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *