धर्म के नाम पर भाजपा ने किया धंधा हिंदुत्व पर केवल उसका अधिकार नहीं कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन का आरोप

धर्म के नाम पर भाजपा ने किया धंधा हिंदुत्व पर केवल उसका अधिकार नहीं कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन का आरोप

रायपुर। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने धर्म के नाम पर धंधा किया। राजनीति में सत्ता हासिल करने के लिए हिंदुत्व को अपनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर केवल भाजपा का अधिकार नहीं है। कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के रास्ते पर रही है।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रमोद कृष्णन ने कहा कि महात्मा गांधी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रही है।मुसलमानों को गाली देने का नाम हिंदुत्व नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भाजपा की सपोर्टर पार्टी हैं। वहीं ईडी-सीबीआई भाजपा के हिडन ऑर्गनाइजेशन हैं. जो पब्लिक डोमेन में नहीं है, वो काम ईडी और सीबीआई करती हैं। कभी भी सरकार बनाना और ना बनना, जनता के विवेक पर निर्भर करता है। छत्तीसगढ़ की जनता पर हमें पूरा भरोसा है।
जनकल्याण के रास्ते पर चल रही सरकार-वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने का पहला मौका है। गांव की संस्कृति, भारत की संस्कृति मानी जाती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार जनभावनाओं के कल्याण के रास्ते चल रही है।यहां गोबर खरीदी की जा रही है।यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। जिस तरह का माहौल देश में है, उससे छत्तीसगढ़ थोड़ा अलग है।छत्तीसगढ़ की सरकार और अधिक काम करे। उन्होंने आगे कहा कि देश के बाहर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत होता है, तो हर किसी को खुशी होती है, इसे भाजपा से जोडऩा तथ्यहीन है।
लोकतंत्र में मामाओं का युग नहीं बचा-वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मध्यप्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में जिनको मामा कहा जाता है, अब उनका युग नहीं बचा है।मध्यप्रदेश में महाकाल की कृपा हमारे साथ है। शिवराज सरकार ने बाबा महाकाल को ठगने का काम किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *