केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री “अमित शाह” का रायपुर विमानतल पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  “अमित शाह” का रायपुर विमानतल पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया स्वागत

बिलासपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री “अमित शाह” का रायपुर विमानतल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया स्वागत।
केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास में दुर्ग पधारे जिनका रायपुर विमानतल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया।
आप को बता दे कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी घर घर जाकर उपलब्धियां बताएगी और शिकवा शिकायत भी सुनेगी। इस दौरान लोकसभा और विधान सभा स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे जिसमे बड़े नेता शिरकत करेंगे। इसी कड़ी में आज 22 जून को गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग में और 30 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान मोदी सरकार ने बीते 9 साल में देश हित में जो निर्णय लिए है उसको पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम जनता तक पहुंचा कर उनका समर्थन लेने का संकल्प लिया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *