चांटीडीह के संजय नगर से अतिक्रमण हटा
बिलासपुर । संजय नगर चांटीडीह मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है। सडक़ किनारे बने मकान का दायरा बढ़ाकर सडक़ से लगी शासकीय जमीन पर कब्जा रहा है। ऐसे इसे अतिक्रमण मुक्त बनाया गया है। इसी तरह तारबाहर से एफसीआई गोदाम तक फुटपाथ पर दुकानदारों स्थाई निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। जिन्हें खुद से कब्जा हटाने के लिए अंतिम समय दिया गया है। तय समय के बाद यहां पर फुटपाथ को कब्जा मुक्त बनाने की कार्यवाई की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने अतिक्रमण विरोधी दस्ता को साफ किया है कि पूरे शहर भर के सडक़ पर और फुटपाथ पर हुए कब्जे को मुक्त कराए, इसी के तहत टीम प्रभारी प्रमिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चांटीडीह के संजय नगर मुख्य मार्ग पर शासकीय जमीन पर मकान के माध्यम से किए गए कब्जा को मुक्त कराया गया है। इसी तरह तारबाहर से एफसीआई गोदाम तक कि सडक़ के फुटपाथ पर स्थाई निर्माण कर मटन दुकान, चिकन सेंटर, पान ठेला आदि संचालित करने वालो को कहा गया है कि वे फुटपाथ से खुद ही कब्जा हटा लें, यदि निगम कार्यवाई करेगी तो सभी सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
लगातार होगी कार्रवाई
निगम प्रबंधन अवैध कब्जा को गंभीरता से के रही है। अतिक्रमण साखा ने शहर में 93 अवैध प्लाटिंग की लिस्ट तैयार की है। इसमे से लगभग 30 जगहों पर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा हटाया जा चुका है।
अभी लगभग 60 अवैध कब्जों को मुक्त कराना बाकी है। आने वाले दिनों में भी अवैध कब्जा को मुक्त कराने का अभियान लगातार चलता रहेगा।

