अर्बन बैंक इंप्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के शेयर होल्डर के साथ हो रही विसंगतियां, अर्बन बैंक प्रबंधन की खामियों को लेकर मजदूर कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

अर्बन बैंक इंप्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के शेयर होल्डर के साथ हो रही विसंगतियां, अर्बन बैंक प्रबंधन की खामियों को लेकर मजदूर कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

बिलासपुर। रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर मंडल के द्वारा अर्बन बैंक इंप्लाइज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के शेयर होल्डर के साथ हो रही विसंगतियों के खिलाफ अर्बन बैंक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों का कहना था कि अर्बन बैंक के द्वारा शेयरधारकों को मिलने वाली लाभांश 2014 से भुगतान नहीं किया जा रहा था। उक्त विषय को लेकर मजदूर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर भुगतान करने के लिए मांग रखते आ रही है।

मजदूर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता गार्डन रीच पहुंचकर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एसीईआर जो अर्बन बैंक के मनोनीत चेयरमैन भी थे,उनसे मुलाकात कर लाभांश के भुगतान के लिए व अन्य विसंगतियों के समाधान कर बात रखी थी।जिसके फलस्वरूप अर्बन बैंक आखिरकार लाभांश भुगतान करने का आदेश जारी किया, जो बिलासपुर मंडल में जुलाई से प्रारंभ किए जाने का अर्बन बैंक के द्वारा आश्वासन दिया गया है । लेकिन 2014 से लंबित लाभांश पर कोई ब्याज नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह मांग भी रखी कि अर्बन बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर द्वारा शेयरधारकों से छल किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए।
वर्ष 2014 से 2022 तक रुके हुए लाभांश को ब्याज सहित भुगतान हो, शेयरधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रतिवर्ष के लाभांश का ब्यौरा साझा किया जाए। इसके अलावा समस्त शेयरधारकों को अपडेट पासबुक तुरंत देने और 2014 के पश्चात सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों, शेयरधारको लाभांश का विवरण विभागीय कार्यालय के पटल पर चस्पा करने की मांग भी रखी। अर्बन बैंक लोन की सीमा कम से कम 10 लाख करने, बैंक के शेयरधारकों का लेखा-जोखा मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने, अर्बन बैंक का मुख्यालय कोलकाता से हटाकर क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग मुख्यालय में कराने व अर्बन बैंक की भर्ती में पारदर्शिता लाते हुए केवल शेयरधारकों के बच्चों को ही नौकरी में भर्ती करने की मांग भी उनके द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त अन्य मुद्दों को लेकर भी विरोध किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में जोनल अध्यक्ष तपन चटर्जी,मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार , संयुक्त महामंत्री विजय अग्निहोत्री, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डीके स्वाइन , शाखा सचिव जीएसआईच, आर के यादव ,एम डब्लू इस्लाम, राजेश खोपरागड़े, लोकनाथ पटेल, डीडी महेश, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *