प्रिंसिपल ने छात्र की स्टम्प से की पिटाई,सिम्स में भर्ती
परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
प्रयास एकेडमी स्कूल सरकंडा का मामला

बिलासपुर  (जीआर)। हॉस्टल में रहने वाले 11 वी के छात्र के प्रिंसिपल ने स्टम्प से पिटाई कर दी। जिससे छात्र घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वही छात्र के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के मोपका में प्रयास एकेडमी है, जहां स्कूल के साथ ही हॉस्टल भी संचालित होता है। यहां पंडरिया का रहने वाला भूयांश जायसवाल 11वीं कक्षा में पढ़ता है और हॉस्टल में रहता है। शुक्रवार की रात हॉस्टल में रहने वाले उसके दोस्त का जन्मदिन था। भूयांश दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद रात करीब 12 बजे कमरे में आकर पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 12 बजे किसी स्टूडेंट ने प्रिंसिपल केपी पांडेय के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जिससे नाराज प्रिंसिपल बाहर निकले, तब वहां कोई नहीं था। उन्होंने देखा कि वहां कोई नहीं है। इसके बाद वे भूयांश के कमरे में पहुंचे, जहां वह पढ़ाई कर रहा था। दरवाजा खटखटाने के नाम पर प्रिंसिपल ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके हाथ और पैर में चोट लगी है। सुबह स्टूडेंट ने पैरेंट्स को दी जानकारी शनिवार की सुबह भूयांश ने अपने पैरेंट्स को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और भूयांश को लेकर थाना पहुंचे। फिर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई और प्राचार्य केपी पांडेय को पकडक़र थाने लेकर आ गई।

प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज-टीआई
सरकंडा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि छात्र की पिटाई करने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत मिली है, छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

भागते समय गिरा और लगा रहे इल्जाम-प्राचार्य
प्राचार्य केपी पांडेय का कहना है कि देर रात दरवाजा खटखटाकर स्टूडेंट भाग रहा था। इसके चलते वह सीढ़ी से गिर गया। अब चोट लगने पर वह मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के साथ मारपीट नहीं की गई है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *