सड़क पर खड़ी हाइवा में जा घुसा बाइक सवार की मौके पर ही मौत


बिलासपुर (जीआर)। मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा राईस मिल के पास रेत से भरी खड़ी हाइवा को ठोकर मरते हुए हाइवा के अंदर जा घुसा बाइक सवार इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। डायल 112 और 108 की मदद से मृतक को हाइवा से निकाल कर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरचुरी में शव को रखा गया है।
मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा राईस मिल के पास रेत से भरी हाइवा क्र.CG 04 NG 4764 सड़क में खराब हालत में खड़ी हुई थी। बाइक सवार ने हाइवा के पीछे को ठोकर मारते हुए हाइवा के अंदर जा घुसा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
राइस मिल और पथरताल (जोरवा) मोड़ के पहले रात 8 बजे के आसपास मल्हार तरफ से मस्तूरी की और जाने वाली सड़क में एक रेत से भरी हाइवा क्र.CG 04 NG 4764 बिगड़ी हुई हालत में खड़ी हुई थी। अंधेरा होने के कारण बाइक चालक देख नही पाया और बाइक क्र.CG 11 CD 5433 बाइक सहित बाइक चालक हाईवा के पीछले हिस्से में जा घुसी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुँची डायल 112 और 108 की मदद से मृतक को हाइवा से निकाल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरचुरी में शव को रखवा दिया है वही मृतक के बारे में अभी कुछ जानकारी नही मिल पाई है। मल्हार पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

