अनुपपुर स्टेशन के रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर 234 कर्मचारियों ने शिविर का उठाया लाभ

अनुपपुर स्टेशन के रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर 234 कर्मचारियों ने शिविर का उठाया लाभ

बिलासपुर। मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है ।
इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल के अनुपपुर स्टेशन के रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।

दिनांक 07 जून 2023 को सुबह 09.30 बजे से संध्या 04 बजे तक आयोजित इस शिविर में बिलासपुर मंडल के शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशयन द्वारा जांच की गई | शिविर में विभिन्न विभागों के 140 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 88 कर्मचारियों का टेटनेस वैक्सीन का टीकाकरण किया गया साथ ही 05 कर्मचारी के UMID कार्ड का नवीनीकरण तथा 01 कर्मचारी का नया UMID कार्ड बनाया गया | इसप्रकार 234 कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया | शिविर में मधुमेह एवं रक्तचाप जांच तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई | इस दौरान विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई |

इसके साथ ही साथ डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि तथा परहेज तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां एवं परामर्श देकर जागरूक किया गया |
इस शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ. सुमित प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ. शांति पूर्ति, शिशु रोग विशेषज्ञ डाँ. अभिषेक, वरि.मंडल चिकित्सा अधिकारी डाँ. वर्षा नवल, वरि.मंडल चिकित्सा अधिकारी डाँ. कनुप्रिया एवं डाक्टरों की टीम के अलावा स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ही मजदूर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री श्री लक्ष्मण राव की सहभागिता रही ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *